मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क: गिरिडीह जिले के बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत खंडोली गांव में बिजली का तार लकड़ी के सड़े हुए खंभे पर लटका हुआ है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे उन्हें भारी आक्रोश है. ग्रामीण पूरण रजक ने बताया कि वर्षों पूर्व से लकड़ी के खंभे पर बिजली का तार गांव की और ले गया है. अब खंभा सड़ गया है. तार जर्जर हो चुकी है. खंभा और तार दोनों बीच सड़क की ओर झुक गया है, जिससे लोगों का आवागमन खतरे में है. उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है. अगर ऐसा नहीं होता है, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.
यह भी पढ़े: रांची में ‘क्षत्रिय गौरव एकता समागम–2026’ का आयोजन, कई दिग्गज नेता होंगे शामिल