प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत.
भरनो/डेस्क: रांची-गुमला जिला सीमा पर स्थित भरनो प्रखंड के पलमा डीपा के समीप रविवार को गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए क्षत्रिय समाज के लोगों का जुटान हुआ.यहां से क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग राजधानी रांची के लिए रवाना हुए.सभी लोग रांची के धुर्वा स्थित पुरानी विधानसभा मैदान में आयोजित क्षत्रिय गौरव एकता समागम में शामिल होने जा रहे थे.जानकारी के अनुसार,इस समागम में झारखंड के विभिन्न जिलों से क्षत्रिय समाज के लोग भाग लेने पहुंचे हैं.गुमला जिले से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग वाहनों के काफिले के साथ भरनो बॉर्डर से रांची के लिए रवाना हुए.रवाना होने के दौरान समाज के लोगों में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने समाज की एकता एवं सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज की एकता, सम्मान और गौरव को समर्पित यह एक भव्य एवं गरिमामय आयोजन है.उन्होंने कहा कि पूरे झारखंड से क्षत्रिय समाज के लोगों का महाजुटान हो रहा है,जो समाज की एकजुटता का प्रतीक है.उन्होंने कहा कि एकता में ही समाज की शक्ति और सम्मान निहित है, इसलिए सभी लोगों को संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए.इस मौके पर जगनारायण सिंह,शांतनु सिंह,सिकंदर सिंह,विजय बहादुर सिंह,राधेश्याम सिंह,भोला सिंह,दिनेश सिंह,प्रेम कुमार सिंह,शंकर सिंह,विनोद सिंह,वीरेंद्र सिंह,विंदेश्वर सिंह,देवराज सिंह,दिलीप सिंह,लक्ष्मी नारायण सिंह,जगदीश सिंह,कमलेश सिंह,मनोहर राय,प्रभु सिंह,शिवनारायण सिंह,लक्ष्मण सिंह,जोगेंद्र सिंह,अर्जुन साय,केशव चंद्र साय,जितेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: खंडोली गांव में सड़े हुए लकड़ी के खंभे पर लटका बिजली का तार, कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना