Hulas Mahto from Dumri has been detained in a Duba

एक महीने से दुबई जेल में बंद हैं डुमरी के हुलास महतो, घरवालों ने लगाई रिहाई और सुरक्षित वापसी की गुहार

डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूधपानियां निवासी स्वर्गीय परमेश्वर महतो के 40 वर्षीय पुत्र हुलास महतो जो पिछले एक महीनों से दुबई की जेल में बंद हैं. उनके परिजन मदद के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं और वत

By : Vaibhaw Vikram
एक महीने से दुबई जेल में बंद हैं डुमरी के हुलास महतो, घरवालों ने लगाई रिहाई और सुरक्षित वापसी की गुहार

रवि सिन्हा/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क:
डुमरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दूधपानियां निवासी स्वर्गीय परमेश्वर महतो के 40 वर्षीय पुत्र हुलास महतो जो पिछले एक महीनों से दुबई की जेल में बंद हैं. उनके परिजन मदद के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं और वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं. सुनहरे भविष्य का सपना आंखों में सजाए कई युवा विदेशों में कमाने जाते हैं और अपने सपनों को मूर्त रूप देते हैं. जब सपने पूरे होते हैं तो परिवार की किस्मत भी बदल जाती है, लेकिन जब वही सपने डरावनी सच्चाई का रूप ले ले तो परिजनों के आंखों में आंसू और डर झलकने लगता है. 

ऐसा ही कुछ डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधपानियां के हुलास महतो के साथ हुआ है. जो पिछले 28 मई 2026 से आबू धाबी की जेल में बंद हैं और अपनों से मिलने के लिए तड़प रहे हैं. हुलास महतो पिछले 11 मार्च 2026 को एनसीसी कंपनी में काम करने के लिए दुबई गया था. जहां पिछले 28 मई को गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनपुरा निवासी बलदेव सिंह और तमिल युवक के साथ दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन बलदेव सिंह और तमिल युवक को 11 जून 2026 को दुबई पुलिस ने रिहाई होने के बाद वहां से मुंबई भेज दिया और दोनों अपने-अपने घर सुरक्षित लौट आए हैं. 

जबकि हुलास महतो की अभी तक रिहाई नहीं हो सकी है. हुलास महतो की रिहाई नहीं होने की खबर के बाद से विकलांग पत्नी धानेश्वरी देवी,बूढ़ी मां डीलेश्वरी देवी,पुत्र इंद्र कुमार और बेटी बेबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिल सकी है. प्रवासी मजदूरों के हित काम करने वाले सिकन्दर अली ने हुलास महतो के घर पहुंचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवार को आश्वासन दिया कि सभी जरूरी कागजात इकट्ठा किए जाएं, ताकि इस मामले को  सरकार और संबंधित ऐमवेसी तक पहुंचाया जा सके. वहीं सरकार से हुलास महतो की रिहाई एवं वतन वापसी की अपील की है.

यह भी पढ़ें: तीन माह का वेतन भुगतान के आश्वासन पर NHM कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की, चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा पत्र 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई