महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

न्यूज़ 11 भारत

राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर मोड़ के समीप जीटी रोड पर रविवार रात करीब 8:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें रॉयल एनफील्ड हिमालयन मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की विपरीत दिशा से आ रही टाटा मालवाहक पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मालवाहक वाहन दूसरी सड़क पर जाने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक उससे टकरा गई. टक्कर के बाद बाइक सवार उछलकर दूसरी लेन में खड़े एक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे जा पहुंचा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद हेलमेट के टुकड़े सड़क पर बिखर गए तथा बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

झारखंड

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

झारखंड

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झारखंड

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत

झारखंड

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत

सिस्टा सीएचपी शाखा कमेटी का हुआ पुर्नगठन, मनोज तुरी अध्यक्ष व जय किशोर मुंडा को बनाया गया सचिव

झारखंड

सिस्टा सीएचपी शाखा कमेटी का हुआ पुर्नगठन, मनोज तुरी अध्यक्ष व जय किशोर मुंडा को बनाया गया सचिव