सरकारी पैसे से खिलवाड़! जेई की गैरमौजूदगी में हो रहा पीसीसी सड़क निर्माण,15वीं व...

सरकारी पैसे से खिलवाड़! जेई की गैरमौजूदगी में हो रहा पीसीसी सड़क निर्माण,15वीं वित्त योजना के बालू के इस्तेमाल का आरोप

सरकारी पैसे से खिलवाड़ जेई की गैरमौजूदगी में हो रहा पीसीसी सड़क निर्माण15वीं वित्त योजना के बालू के इस्तेमाल का आरोप

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड के छेंचा पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से लाखों रुपये की लागत से बन रही पीसीसी सड़क निर्माण में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य बिना किसी तकनीकी अधिकारी की मौजूदगी के मनमाने तरीके से कराया जा रहा है.ग्रामीणों के अनुसार सड़क की ढलाई में निर्धारित मोटाई का पालन नहीं किया जा रहा है और बालू की मात्रा भी अत्यधिक रखी जा रही है, जिससे सड़क की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों का कहना है कि अगर इसी तरह घटिया निर्माण किया गया तो सड़क ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाएगी.ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार आम बात हो गई है. उनका आरोप है कि अधिकारियों की मिलीभगत के कारण ऐसे मामलों में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाती है, जिससे लोगों में निराशा बढ़ती जा रही है.इस मामले में जब कनीय अभियंता बिनकेस खेस से कई बार फोन कर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझा. ग्रामीणों का कहना है कि जेई की गैरमौजूदगी में ही पीसीसी की ढलाई लगातार कराई जा रही है.ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क निर्माण में 15वीं वित्त योजना के लिए रखे गए बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध बताया जा रहा है. इसको लेकर ग्रामीणों में और अधिक नाराजगी देखी जा रही है.वहीं इस पूरे मामले पर बरवाडीह की प्रमुख सुशीला कुमारी ने गहरी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि सरकारी पैसे से इस तरह खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा एसपी अमन कुमार ने महिला थाना श्रीबंशीधर नगर और हरिहरपुर ओपी का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन को कहा

संबंधित सामग्री

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

झारखंड

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

झारखंड

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

झारखंड

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झारखंड

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत

झारखंड

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत