DC की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक, दिए गए कई निर्देश

District-level Aadhaar Monitoring Committee meetin

DC की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक, दिए गए कई निर्देश

गुरुवार को DC रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वप्रथम DC द्वारा जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की पूर्व की बैठक म

dc की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक दिए गए कई निर्देश 

राहुल सिंह/न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
गुरुवार को DC रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में समाहरणालय कक्ष में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया. इस दौरान सर्वप्रथम DC द्वारा जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान DC के द्वारा निर्देश दिया गया कि 22 जून से 29 जून 2026 तक जिले के सभी पंचायत में जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर चलाए जा रहे विशेष शिविर के दौरान जन्म प्रमाण पत्र के साथ-साथ बच्चों का आधार कार्ड भी बनाया जाए. इसके लिए DC ने सभी पंचायत सचिवों, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया.

विद्यालय स्तर पर बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने को लेकर चलाए जा रहे शिविर के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए DC ने कार्यों पर असंतोष जाहिर करते हुए संबंधित एजेंसी को कड़ी फटकार लगाई. साथ ही DC ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्यों की विशेष निगरानी करते हुए तीव्र गति से बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने एवं कार्यों के नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान DC ने प्रतिदिन बड़ी संख्या में समाहरणालय आने वाले आम जनों को सुविधा उपलब्ध कराने के तहत परियोजना पदाधिकारी यूआईडी श्रीमती आरती पंकज को 15 दिनों के अंदर समाहरणालय परिसर में स्थाई आधार केंद्र खोलने का निर्देश दिया.

आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों का आधार पंजीकरण सुनिश्चित करने को लेकर बैठक के दौरान DC ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं जिला परियोजना पदाधिकारी को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने के तहत कार्य करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: रोजगार मेले में 62 अभ्यर्थियों का चयन,17 को मौके पर मिला ऑफर लेटर

संबंधित सामग्री

BIT मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए स्थानीय कोटा समाप्त होने पर प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने सरकार को लताड़ा

झारखंड

BIT मेसरा में झारखंड के विद्यार्थियों के लिए स्थानीय कोटा समाप्त होने पर प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने सरकार को लताड़ा

शिक्षा मंत्री छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर इस्तीफा दें : संदीप वर्मा

देवरी थाना में गठित हुई पुलिस मित्र टीम, 100 सामाजिक कार्यकर्ताओं को दी गई जर्सी और टोपी

झारखंड

देवरी थाना में गठित हुई पुलिस मित्र टीम, 100 सामाजिक कार्यकर्ताओं को दी गई जर्सी और टोपी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार देवरी थाना परिसर में गुरुवार को थाना  क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं को पुलिस  मित्र की जर्सी देकर जहां पुलिस मित्र की एक टीम बनाया गया.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने  सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

झारखंड

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने  सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

एसआईआर 2026 से संबंधी पृच्छा का पीपीटी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को बताते हुए किया समाधान

मोहर्रम को लेकर देवरी थाना का फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

झारखंड

मोहर्रम को लेकर देवरी थाना का फ्लैग मार्च, ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

देवरी प्रखंड के देवरी थाना क्षेत्र के चतरो सहित विभिन्न  जगहों पर  देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में मोहर्रम को लेकर  जहां फ्लैग मार्च निकाला गया वहीं थाना प्रभारी  श्वेता कुमारी द्वारा

गावां में स्कूटी की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

गावां में स्कूटी की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गिरीडीह के गावां के डाक घर के बाहर खड़ी पसनौर निवासी जवाहर साव की स्कूटी की डिक्की से अज्ञात चोरों ने डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए. जानकारी के अनुसार जवाहर साव ने बैंक ऑफ इंडिया से 50 हजार रुपये एवं इंड