न्यूज11 भारत
चान्हो/डेस्क: चान्हो बाजार टांड में रविवार शाम 6 बजे कांग्रेस पार्टी की ओर से दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बन्धु तिर्की शामिल हुए. मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों और स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया. कार्यक्रम में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया.
इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेता, कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे. सभी ने पवित्र रमजान महीने की अहमियत पर चर्चा करते हुए समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की. इस मौके पर मजदूर सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद गेयास, नेता अब्दुल्ला अंसारी, अजित सिंह, पूर्व प्रमुख जुल्फान अंसारी, मोहम्मद मोजिबुल्लाह, शिव उरांव, चरवा उरांव, फैसल खान, ईशत्यक अंसारी, शफीक अंसारी, मंगलेश्वर उरांव, दिनेश राम, बिरसा उरांव, इरशाद खान, कुर्बान अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी, हफीजुल अंसारी, मोजिब अंसारी, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: जामा मस्जिद सोंस में नवजवान कमिटी की ओर से भव्य इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन