रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  रसोई गैस सिलेंडर की कमी और इस मुद्दे पर केंद्र सरकार द्वारा संसद में दिए गए बयान के विरोध में रविवार को चंदनकियारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रसोई गैस की आपूर्ति और कीमतों को लेकर जनता को गुमराह कर रही है. कार्यकर्ताओं का कहना था कि क्षेत्र में लगातार रसोई गैस सिलेंडर की कमी देखी जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद सरकार संसद में स्थिति को सामान्य बताकर लोगों को भ्रमित कर रही है.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महंगाई और गैस की अनियमित आपूर्ति से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है. यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी.

इस मौके पर देवाशीष मंडल, जलेश्वर दास, महाराज माहथा, रामपद रविदास, प्रफुल्ल गोप, तूफान साहानी, जलेश्वर महतो, दुर्गा रजवाड़, सब्बीर अंसारी, संजीत घोषाल, सुमन साहा, मदन प्रसाद, अनुप घोषाल, परमेश्वर महतो, उपेंद्र नाथ महतो, बादल दे, विमल चटर्जी, मानिक महतो, कलीम अंसारी, पार्वती रजवार, मंगल सिंह सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

संबंधित सामग्री

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

झारखंड

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

झारखंड

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झारखंड

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत

झारखंड

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत

सिस्टा सीएचपी शाखा कमेटी का हुआ पुर्नगठन, मनोज तुरी अध्यक्ष व जय किशोर मुंडा को बनाया गया सचिव

झारखंड

सिस्टा सीएचपी शाखा कमेटी का हुआ पुर्नगठन, मनोज तुरी अध्यक्ष व जय किशोर मुंडा को बनाया गया सचिव