​शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1,776 लीटर नकली रिफाइंड तेल जब्त, कीमत 2.66 लाख रुपये

बैरिया बाजार में नकली धारा रिफाइंड तेल का भंडाफोड़

​शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1,776 लीटर नकली रिफाइंड तेल जब्त, कीमत 2.66 लाख रुपये

शहर थाना पुलिस ने बैरिया बाजार में छापेमारी कर 1,776 लीटर नकली 'धारा' ब्रांड रिफाइंड तेल बरामद किया है. जब्त तेल की अनुमानित कीमत 2.66 लाख रुपये है.

​शहर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई 1776 लीटर नकली रिफाइंड तेल जब्त कीमत 266 लाख रुपये

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
शहर थाना पुलिस ने नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बैरिया बाजार प्रांगण में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली 'धारा' ब्रांड का रिफाइंड तेल बरामद किया है. जब्त किए गए तेल की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 66 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस को मौके से कुल 138 पेटियां मिलीं, जिनमें आधा लीटर और एक लीटर के पाउच पैक किए गए थे. नाप करने पर कुल 1,776 लीटर नकली रिफाइंड तेल बरामद हुआ है, जिसे असली ब्रांड के नाम पर बाजार में खपाने की तैयारी थी.

पुलिस ने सभी पेटियों को जब्त कर लिया है और नकली तेल के इस अवैध कारोबार के पीछे जुड़े मुख्य सप्लायरों और दुकानदारों का पता लगाने में जुट गई है. इस मामले में शहर थाने में कॉपीराइट और मिलावटखोरी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मुहर्रम को लेकर चंदवा थाना में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

संबंधित सामग्री

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

झारखंड

धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे

राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

झारखंड

28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक

आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

झारखंड

देवग्राम में 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ, 301 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धा

चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत देवग्राम पंचायत स्थित ग्राम देवता स्थल परिसर में देवग्राम सोलोआना के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ.

निक्षय पोषण योजना के तहत बुड़मू में 72 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, जिले में 1550 लाभुकों का लक्ष्य

झारखंड

निक्षय पोषण योजना के तहत बुड़मू में 72 टीबी मरीजों को मिला पोषण किट, जिले में 1550 लाभुकों का लक्ष्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बुड़मू में बुधवार को निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम सीएमपीडीआई एवं आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर के स

खलारी कोयलांचल में मुहर्रम की तैयारियां तेज, सभी अखाड़ों की बैठक में सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

झारखंड

खलारी कोयलांचल में मुहर्रम की तैयारियां तेज, सभी अखाड़ों की बैठक में सौहार्दपूर्ण आयोजन पर जोर

खलारी कोयलांचल क्षेत्र में आगामी मुहर्रम पर्व की तैयारियों को लेकर सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद अब्बास ने की, जबकि संचालन कलीम रिजवी ने किया.