मुख्यमंत्री सारथी योजना: डीसी ऋतुराज ने युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और...

महत्वाकांक्षी योजना

मुख्यमंत्री सारथी योजना: डीसी ऋतुराज ने युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र और टूलकिट; आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, आवासीय सुविधा के साथ मिलता है रोजगार

मुख्यमंत्री सारथी योजना डीसी ऋतुराज ने युवाओं को सौंपे ऑफर लेटर प्रमाण-पत्र और टूलकिट आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

राहुल सिंह/न्यूज11  भारत

रामगढ़/डेस्क:  रामगढ़:*राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री सारथी योजना' के तहत जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा युवाओं को स्वावलम्बी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल की गई. जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ऋतुराज द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के बीच ऑफर लेटर, प्रमाण-पत्र एवं टूलकिट का वितरण किया गया.

मुख्यमंत्री सारथी योजना झारखंड सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को विभिन्न रोजगारपरक व्यवसायों में गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना है. इस योजना के माध्यम से युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, अध्ययन सामग्री, आवासीय सुविधा (जहाँ लागू हो) तथा रोजगार सहायता उपलब्ध कराई जाती है.

उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 28 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया, जिससे युवाओं में भारी उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया.विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में नियोजन हेतु 15 अभ्यर्थियों को जॉइनिंग/ऑफर लेटर सौंपे गए.सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 10 अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए.स्वरोजगार (Self-Employment) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 03 अभ्यर्थियों को संबंधित ट्रेड की टूलकिट उपलब्ध कराई गई.

मौके पर उपायुक्त ने कहा की कौशल विकास युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. राज्य सरकार की इन योजनाओं के जरिए युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है. युवा इस प्रशिक्षण का सदुपयोग कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें.

इस अवसर पर मुख्य रूप से  जिला कौशल पदाधिकारी श्री अनिल कुमार रंजन,परियोजना प्रबंधक, झारखंड स्किल डेवलपमेंट मिशन श्री कुलदीप सिंह  सहित अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में आजीविका संवर्द्धन और महिला सशक्तीकरण को मिले और गति - उपायुक्त, पशुपतिनाथ मिश्रा

संबंधित सामग्री

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

झारखंड

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सौजन्य मुलाकात की.

भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट, कहा- पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को दिया वोट 

झारखंड

भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर किया पोस्ट, कहा- पार्टी के दोनों विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा को दिया वोट 

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणव झा की हार के बाद भाकपा माले ने सोशल मिडिया पर पोस्ट कर बताया कि उसके दोनों विधायकों चंद्रदेव महतो और अरूप चटर्जी ने कांग्रेस उमीदवार प्रणव झा को व

चाईबासा सदर अस्पताल में फिर लापरवाही! गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का आरोप, सिविल सर्जन के आदेश पर जांच कमेटी गठित

झारखंड

चाईबासा सदर अस्पताल में फिर लापरवाही! गलत ग्रुप का ब्लड चढ़ाने का आरोप, सिविल सर्जन के आदेश पर जांच कमेटी गठित

मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन पर उठे सवाल

रंका थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत गढ़वा पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, SDPO ने दिलाई नशामुक्ति शपथ

झारखंड

रंका थाना क्षेत्र में नशा मुक्ति पखवाड़ा के तहत गढ़वा पुलिस की जागरूकता कार्यशाला, SDPO ने दिलाई नशामुक्ति शपथ

सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना मूल उद्देश्य

गढ़वा जिले में आजीविका संवर्द्धन और महिला सशक्तीकरण को मिले और गति - उपायुक्त, पशुपतिनाथ मिश्रा

झारखंड

गढ़वा जिले में आजीविका संवर्द्धन और महिला सशक्तीकरण को मिले और गति - उपायुक्त, पशुपतिनाथ मिश्रा

पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की दिशा में अभियान चलाने का निर्देश