SIR को लेकर लातेहार में BJP ने की बैठक, बबन गुप्ता ने कहा- 'मतदाता सूची को शुद्ध...'

SIR को लेकर लातेहार में BJP ने की बैठक, बबन गुप्ता ने कहा- 'मतदाता सूची को शुद्ध...'

sir को लेकर लातेहार में bjp ने की बैठक बबन गुप्ता ने कहा- मतदाता सूची को शुद्ध

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क:
मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक सामुदायिक भवन में मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित, दीप प्रज्वलन तथा राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया. 

बैठक में प्रदेश से आए मुख्य अतिथि बबन गुप्ता, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, जिला उपाध्यक्ष ईश्वरी सिंह, छोटू राजा और ध्रुव पाण्डेय समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बबन गुप्ता ने बैठक में उपस्थित बीएलए को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जुड़ी विभिन्न जानकारियां विस्तार से दीं. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसे शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. 

उन्होंने बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर योग्य मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने तथा त्रुटियों को दूर करने पर बल दिया. वहीं पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक मतदाता और सटीक मतदाता सूची पर निर्भर करती है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को पुनरीक्षण अभियान की जानकारी देने और पात्र मतदाताओं को सूची से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए सभी को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. 

बैठक में प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख वीरेंद्र जयसवाल, जिला परिषद अध्यक्ष कन्हाई सिंह, जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी बंटी ठाकुर, छिपादोहर मंडल अध्यक्ष सुनीता कुमारी, अशोक प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि दीपक राज, भीमानंद गिरी, मनोज यादव के साथ साथ भाजयुमो महामंत्री हेमंत कश्यप, प्रवीण कुमार, वरिष्ठ नेता विनय चंदेल, रूपाली देवी, सतीश यादव समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: चैनपुर में स्व. अनिल चौरसिया की 14वीं पुण्यतिथि संपन्न, पूर्व सीएम रघुवर दास सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित सामग्री

भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने गुमला में की प्रेसवार्ता

झारखंड

भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्व CM चंपाई सोरेन ने गुमला में की प्रेसवार्ता

राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक समाप्त, मॉक पोल में बैद्यनाथ राम को 29 और प्रणव झा को मिले 27 वोट

झारखंड

राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की बैठक समाप्त, मॉक पोल में बैद्यनाथ राम को 29 और प्रणव झा को मिले 27 वोट

सिमडेगा का आम्रपाली आम पहुंचा इटली, किसानों की दूसरी अंतरराष्ट्रीय खेप हुई रवाना

झारखंड

सिमडेगा का आम्रपाली आम पहुंचा इटली, किसानों की दूसरी अंतरराष्ट्रीय खेप हुई रवाना

SIR को लेकर मनोहरपुर में जागरूकता अभियान, अनमैप्ड मतदाताओं से मैपिंग कराने की अपील

झारखंड

SIR को लेकर मनोहरपुर में जागरूकता अभियान, अनमैप्ड मतदाताओं से मैपिंग कराने की अपील

गांडेय में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बीएलओ को दिए गए अहम निर्देश

झारखंड

गांडेय में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, बीएलओ को दिए गए अहम निर्देश