बहरागोड़ा: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन पर बरसोल में बगावत, कार्यकर्ताओं ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल

बहरागोड़ा: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन पर बरसोल में बगावत, कार्यकर्ताओं ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल

बहरागोड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष के चयन पर बरसोल में बगावत कार्यकर्ताओं ने निष्पक्षता पर उठाए सवाल

न्यूज 11 भारत 

डेस्क,बहरागोड़ा: बहरागोड़ा विधानसभा अंतर्गत बरसोल मंडल में भाजपा के नए मंडल अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी के भीतर कलह उभर कर सामने आ गई है. रविवार को बरसोल के नटराज होटल में पूर्व मंडल अध्यक्ष चुनु महाली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और पक्षपात का आरोप लगाया.साथ ही बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्षों—विभास दास, चुनु महाली और रघुनाथ दास—ने संयुक्त रूप से नाराजगी जताते हुए कहा कि बरसोल मंडल की राजनीति को कुछ बड़े नेताओं ने अपनी 'जेब' में रख लिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर एक बड़े नेता के इशारे पर अध्यक्ष थोप दिया गया है.वहीं  बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं  का कहना है कि पहले 11 पंचायतों के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद ही अध्यक्ष चुना जाता था, जिसे इस बार नजरअंदाज किया गया.साथ ही जिला अध्यक्ष से मांग की गई है कि मंडल अध्यक्ष का चुनाव स्थानीय संगठन के परामर्श और सर्वसम्मति से ही होना चाहिए.वहीं वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि पुरानी लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव नहीं हुआ, तो संगठन की मजबूती प्रभावित होगी.

बैठक में रहे मौजूद:-

इस विरोध प्रदर्शन और बैठक में रोहित कुईला, बाबलू माहाली, सदाशिव दास, राजीव भूईं, गौतम नायक, भोला नाथ पैड़ा,  द्विजेन सिंह समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि वे वर्तमान फैसले का विरोध करते हैं और आने वाले दिनों में सभी की सहमति से फिर से चुनाव कराने की मांग पर अड़े रहेंगे.

यह भी पढ़ें: गुमला जिले से सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग जिलाध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में रांची रवाना हुए

संबंधित सामग्री

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

झारखंड

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

झारखंड

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

झारखंड

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झारखंड

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत

झारखंड

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत