मोबाइल मेडिकल वाहन से चला जागरूकता अभियान, सीएचसी बरवाडीह में 70 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग

मोबाइल मेडिकल वाहन से चला जागरूकता अभियान, सीएचसी बरवाडीह में 70 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग

मोबाइल मेडिकल वाहन से चला जागरूकता अभियान सीएचसी बरवाडीह में 70 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  टीबी मुक्त लातेहार जिला बनाने के संकल्प के तहत सरकार द्वारा प्रदत्त मोबाइल मेडिकल वाहन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और स्वास्थ्य जांच को लेकर उत्साह देखा गया. इसी क्रम में शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरवाडीह में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर के दौरान 70 मरीजों की एक्स-रे के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग की गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभावित मरीजों की पहचान कर जांच की प्रक्रिया पूरी की.शिविर में टीबी बीमारी से बचाव, लक्षणों की पहचान तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व पर विशेष जोर दिया गया. 

उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया कि दो सप्ताह से अधिक खांसी, लगातार बुखार या वजन कम होना टीबी के लक्षण हो सकते हैं, ऐसे में तुरंत जांच करानी चाहिए. कार्यक्रम में वरीय  चिकित्सा पर्यवेक्षक निशिस कुमार,मदन प्रसाद गुप्ता ,पंकज पांडेय X Ray technician, दीपक कुमार एमपीडब्ल्यू जिला से टीम ,डॉ निशांत कुमार चिकित्सा पदाधिकारी,सीएचसी  सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे. स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि टीबी के प्रति किसी प्रकार की भ्रांति न रखें और जांच व इलाज की निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाकर लातेहार को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें.

यह भी पढ़ें: लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, रथ के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रही वेदिक सोसाइटी

संबंधित सामग्री

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

झारखंड

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

झारखंड

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

झारखंड

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झारखंड

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत

झारखंड

बचरा के 8 वर्षीय अली हैदर ने पूरा किया 25वां रोजा, कम उम्र में रोजा रख कर बना दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत