संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बीते कई दिनों से जंगली हाथियों का आतंक जारी है. इसी दौरान बीते कल से तिरुलडीह पवार स्टेशन से बिजली सेवा ठप है.बिजली सेवा ठप रहने से रात को क्षेत्र में अंधेरा रहता है जिससे ग्रामीण भयभीत रहते है. तिरुलडीह पवार स्टेशन का नंबर का कोई आता पता नही , कॉल करने से आईवीआर बोलता है कि नंबर सेवा में नही है. इतना ही नहीं तिरुलडीह पवार स्टेशन के सभी फिल्स वर्कर्स का मोबाइल नंबर भी बंद बता रहा है. कोई भी कर्मी फील्ड का बिजली सेवा बहाल करने में लगे हुए नजर ही नही आये. सवाल यह है कि अभी तक बिजली सेवा बंद क्यो है? बिजली सेवा को बहाल क्यों नही की गई? फील्ड के स्टाफ कहा गायब हो गए है.पिछले 20 घंटे से बिजली सेवा ठप रहने से आम जनमानस को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.ग्रामीणों की असुविधा का सुध लेने वाला कोई नही. स्थानीय लोग विभाग को कोसते हुए नाराजगी जाहिर कर रहे है
यह भी पढ़ें: SIR की प्रक्रिया आज से प्रारंभ, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट