न्यूज11 भारत
चान्हो/डेस्क: पवित्र रमजान माह के अवसर पर सोंस स्थित जामा मस्जिद परिसर में नवजवान कमिटी सोंस के तत्वावधान में भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इस मौके पर गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर आपसी भाईचारा और एकता का संदेश दिया. रोजेदारों ने एक साथ इफ्तार कर रमजान की बरकतों को साझा किया. कार्यक्रम के दौरान जामा मस्जिद के इमाम जनाब आसिफ इकबाल साहब ने दुआ कराई. उन्होंने अल्लाह से क्षेत्र, राज्य और पूरे मुल्क की सलामती, अमन-चैन और तरक्की के लिए खास दुआ मांगी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत, रहमत और आपसी भाईचारे का पैगाम देता है. इस महीने में जरूरतमंदों की मदद करना और आपसी मोहब्बत को बढ़ावा देना हम सभी की जिम्मेदारी है.इफ्तार पार्टी के सफलआयोजन में समाजसेवी शाहिद जफर जियाउल रहमान मोहम्मद फिरदौस अतिकुर रहमान मोहम्मद रमीज रागीब अहमद सहित नवजवान कमिटी के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में कमिटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया. इफ्तार के बाद लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और अमन-चैन की दुआ मांगी.
यह भी पढ़ें: पिपरवार क्षेत्र के ग्राम खंधार में मनाया गया महिला दिवस, विभिन्न महिला समूह ने कई प्रकार के कार्यक्रमों में लिया भाग