आज की तारीख यानी 22 मार्च 2026 तक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ गया है. दरअसल गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में PM मोदी संयुक्त रूप से 8,931 दिनों से अधिक समय तक सत्ता में रहने वाले भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले सरकार प्रमुख बन गए हैं.
हाईलाइट्स
- 8931 दिन, तप, त्याग और समर्पण की ऐतिहासिक यात्रा
- देश में सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने वाले नेता बने PM मोदी
- जुलाई 2025 में लगातार PM रहकर इंदिरा गांधी के कार्यकाल का तोड़ा था रिकॉर्ड
नीलकमल/न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क: आज की तारीख यानी 22 मार्च 2026 तक, PM नरेंद्र मोदी लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री के तौर 8,931 दिन का सफर तय कर लिया है. बिना थके बिना रुके और बिना छुट्टी लिए राज्य और देश को विकसित बनाने में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं. आपको बता दें कि सबसे लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप नरेंद्र मोदी ने 8,931 से ज्यादा दिनों तक देश की सेवा करने वाले नेता बने हैं. आने वाले समय मे नरेंद्र मोदी के नाम सबसे ज्यादा दिन प्रधानमंत्री बने रहने का भी रिकॉर्ड बन जायेगा. वैसे नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2025 में इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ चुके हैं. इसके अलावा नरेंद्र मोदी लगातार तीन बार यानी 2014, 2019 और 2024 में प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने वाले भारत के पहले नेता बन चुके हैं.

राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ प्रधानमंत्री मोदी का समर्पित नेतृत्व -संजय सरावगी
भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष शसंजय सरावगी ने कहा कि... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन अदम्य इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम, तपस्या और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का अनुपम उदाहरण है. उनका जीवन “निष्काम कर्मयोग” की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत करता है, जहाँ प्रत्येक क्षण और प्रत्येक निर्णय राष्ट्रहित को समर्पित रहा है.

पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा : सरावगी
बिहार BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे, पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए भारत में सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बनने का रिकॉर्ड बनाया है. पवन कुमार चामलिंग ने मुख्यमंत्री के रूप में 8,930 दिन सेवा दी थी जबकि पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री और मुख्य्मंत्री अब 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं.

प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली अद्वितीय है—वे निरंतर 18-18 घंटे कार्य करते हुए देश के विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में जुटे रहते हैं. सीमित संसाधनों से उठकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचना और फिर उसी ऊर्जा के साथ देशसेवा में निरंतर लगे रहना, यह उनके असाधारण व्यक्तित्व और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. उनका नेतृत्व न केवल निर्णायक है, बल्कि संवेदनशील भी है, जो गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के दर्द को समझता है.

पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार ने छुआ विकास का शिखर- संजय सरावगी
संजय सरावगी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं. केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने राज्य के करोड़ों गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के जीवन में ठोस परिवर्तन लाया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला, उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएँ से मुक्ति देकर सम्मानजनक जीवन दिया. आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए. इन योजनाओं के पीछे प्रधानमंत्री जी की दूरदृष्टि, सतत मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है.

सरावगी ने यह भी कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी बिहार में ऐतिहासिक प्रगति हुई है. राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विस्तार, रेलवे के आधुनिकीकरण, नए पुलों एवं कनेक्टिविटी परियोजनाओं के माध्यम से राज्य को विकास की नई रफ्तार मिली है. यह सब प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत निगरानी, स्पष्ट नीति और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है.

“सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” PM का मंत्र
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शासन को केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रखा. बल्कि उसे “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” का सशक्त माध्यम बनाया. “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” का उनका मंत्र आज हर भारतीय के मन में विश्वास का आधार बन चुका है. संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम, पारदर्शी नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के कारण आज भारत का वैश्विक मान बढ़ा है और “विकसित भारत @2047” का संकल्प जन-जन का अभियान बन चुका है. लगातार तीन लोकसभा चुनावों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश उनके प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है.
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज न केवल देश मे बल्कि विदेशों में भी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है, जो उनके व्यक्तित्व को और बड़ा बनाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 8931 दिनों का समर्पित सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है. उनका तप, त्याग और परिश्रम आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा, और उनके नेतृत्व में बिहार सहित पूरा देश विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा.
ये भी पढ़ें- EXPLAINER : इस दिन इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार !