बिना इंटरनेट भी करें UPI पेमेंट! नेटवर्क गया तो भी नहीं रुकेगा पैसा.. जानें पूरी डिटेल्स

बिना इंटरनेट भी करें UPI पेमेंट! नेटवर्क गया तो भी नहीं रुकेगा पैसा.. जानें पूरी डिटेल्स

बिना इंटरनेट भी करें upi पेमेंट नेटवर्क गया तो भी नहीं रुकेगा पैसा जानें पूरी डिटेल्स

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज के समय में UPI पेमेंट हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका हैं. सब्जी से लेकर शॉपिंग और बिल पेमेंट तक, हर जगह लोग मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कर रहे है लेकिन जैसे ही इंटरनेट बंद होता है, यही सुविधा बड़ी परेशानी बन जाती हैं. अब इस समस्या का समाधान पहले से ही मौजूद है, बस ज्यादातर लोग इसके बारे में जानते नहीं हैं. 

नेटवर्क कमजोर? फिर भी होगा पेमेंट
कम नेटवर्क या इंटरनेट न होने की स्थिति में भी आप आसानी से पैसे भेज सकते हैं. इसके लिए आपको किसी ऐप या डेटा कनेक्शन की जरूरत नहीं होती. यह सुविधा खासतौर पर ग्रामीण इलाकों या कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद उपयोगी हैं. 

यह खास फीचर USSD (Unstructured Supplementary Service Data) तकनीक पर काम करता है यानी अगर आपके फोन में सिर्फ कॉलिंग नेटवर्क है, तो भी आप पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल से सिर्फ *99# डायल करना होता हैं. इसके बाद स्क्रीन पर एक मेन्यू खुलता है, जहां से आप अलग-अलग बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

ऐसे करें बिना इंटरनेट UPI पेमेंट

  • सबसे पहले अपने मोबाइल से *99# डायल करें
  • स्क्रीन पर आए मेन्यू में Send Money का विकल्प चुनें
  • अब मोबाइल नंबर, UPI ID या बैंक अकाउंट डिटेल डालें
  • रिसीवर का नाम स्क्रीन पर दिखेगा, जिससे कन्फर्मेशन आसान हो जाता है
  • अब राशि दर्ज करें और अपना UPI PIN डालें
  • कुछ ही सेकंड में आपका पेमेंट पूरा हो जाएगा
  • फीचर इस्तेमाल करने से पहले रखें ये बातें ध्यान में
  • आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना जरूरी है
  • उसी नंबर से *99# डायल करना होगा
  • कुछ मामलों में आधार लिंक होना भी जरूरी हो सकता है
  • फोन में नेटवर्क (सिग्नल) होना चाहिए, भले इंटरनेट न हो

क्यों है ये फीचर खास?
यह फीचर उन लोगों के लिए किसी लाइफलाइन से कम नहीं है, जो अक्सर नेटवर्क की समस्या से जूझते हैं. खासकर यात्रा के दौरान, गांवों में या इमरजेंसी में यह तरीका बेहद काम आता हैं. 

यह भी पढ़े:  हवाई यात्रा अब महंगी या सस्ती? सरकार ने हटाई 'कैपिंग', एयरलाइंस खुद तय करेगी किराया
 
संबंधित सामग्री

चंदवा के निंद्रा में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत स्मृति दिवस समाहरोह को सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन

झारखंड

चंदवा के निंद्रा में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत स्मृति दिवस समाहरोह को सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन

निंद्रा स्थित स्मारक स्थल पर 30 मार्च को होगा भव्य समाहरोह सह मेले का आयोजन 

एनएच-75 हुटाप नर्सरी के समीप सड़क को शव रखकर ग्रामीणों ने किया जाम, चंदवा में दो घंटे तक लगा रहा जाम

झारखंड

एनएच-75 हुटाप नर्सरी के समीप सड़क को शव रखकर ग्रामीणों ने किया जाम, चंदवा में दो घंटे तक लगा रहा जाम

चालक की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश, 30 हजार नकद, नौकरी और मुआवजे की मांग

चंदवा पुलिस ने राहुल सिंह समेत तीन अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार

झारखंड

चंदवा पुलिस ने राहुल सिंह समेत तीन अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार

रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी 

झारखंड

रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी 

असम विधानसभा चुनाव: गठबंधन पर कांग्रेस से नहीं बनी बात, 19 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा JMM

झारखंड

असम विधानसभा चुनाव: गठबंधन पर कांग्रेस से नहीं बनी बात, 19 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा JMM