न्यूज़11 भारत
गुवाहाटी/डेस्क: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी अब राज्य में अकेले चुनाव लड़ेगी, क्योंकि कांग्रेस पार्टी के साथ सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बन पाई है. JMM असम में 19 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगा. वहीं, एक सीट सहयोगी दल माले के लिए छोड़ी गई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही थी, लेकिन सीटों के बंटवारे और रणनीति को लेकर सहमति नहीं बन सकी. इसके बाद झामुमो ने अकेले चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस 5 सीट देने के लिए तैयार थी, दो पर दोस्ताना संघर्ष की बात थी.


उम्मीदवारों को पार्टी का टिकट देते मंत्री चमरा लिंडा और महासचिव विनोद पांडे
ये भी पढ़ें- पिता के निष्कासन पर कांग्रेस पर भड़की अंबा, कहा- नियम को ताक पर रखकर हुई कार्रवाई, केंद्रीय नेतृत्व से करेंगी शिकायत