मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच DGCA ने 11 देशों का एयरस्पेस बताया खतरनाक, एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द की

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच DGCA ने 11 देशों का एयरस्पेस बताया खतरनाक, एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द की

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच dgca ने 11 देशों का एयरस्पेस बताया खतरनाक एयरलाइंस ने उड़ानें रद्द की

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इज़राइल के हमलों के बाद बने युद्ध जैसे हालात का असर हवाई सेवाओं पर स्पष्ट रूप से दिख रहा हैं. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने शनिवार को भारतीय एयरलाइंस को 11 देशों के एयरस्पेस से उड़ान भरने से बचने की सलाह दी हैं. इस दिशा में एयर इंडिया, इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस, आकासा एयर और स्पाइसजेट ने मिडिल ईस्ट के लिए अपनी उड़ानें रद्द या निलंबित कर दी हैं. 

एयरस्पेस के अचानक बंद होने के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, कुछ विमान अलग-अलग एयरस्पेस में मंडराते देखे गए. एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव उड़ान को बीच रास्ते से ही मुंबई लौटना पड़ा. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार शाम 5:45 बजे तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर 57 उड़ानें रद्द की गई. अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए सावधानी और एडवाइजरी जारी की.

DGCA की एडवाइजरी और प्रभावित देश
DGCA ने जिन 11 देशों के एयरस्पेस को खतरनाक बताया है, उनमें ईरान, इज़राइल, लेबनान, यूएई, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल हैं. यह एडवाइजरी 2 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी, जब तक हालात की समीक्षा कर नया आदेश जारी नहीं किया जाता. DGCA ने कहा कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों और यूरोपीय संघ की एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) के कॉन्फ्लिक्ट जोन बुलेटिन के अनुरूप लिया गया हैं.

उच्चस्तरीय बैठक और सुरक्षा पर जोर
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने एयरलाइंस, एयरपोर्ट्स और अन्य हितधारकों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की. बैठक में यात्रियों की सुरक्षा और रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन पर विशेष जोर दिया गया. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को कहा कि जरूरत पड़ने पर उड़ानों का रीरूटिंग या डायवर्जन वैश्विक सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुनिश्चित किया जाए.

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और निजी एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को अलर्ट पर रखा गया है ताकि संभावित डायवर्जन, अनिर्धारित लैंडिंग और यात्रियों की सुविधा से जुड़े इंतजाम किए जा सकें. प्रभावित यात्रियों के लिए एयरलाइंस ने रीशेड्यूलिंग और कैंसिलेशन पर चार्ज में छूट देने की घोषणा की. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि वह विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है ताकि विदेशों में मौजूद भारतीय नागरिकों और एयरलाइंस से जुड़े किसी भी आपातकालीन स्थिति में समन्वय सुनिश्चित किया जा सके.

यह भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
 
संबंधित सामग्री

एयर एंबुलेंस हादसे में मृत पीड़ित परिवार के घर चंदवा पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह,पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की

झारखंड

एयर एंबुलेंस हादसे में मृत पीड़ित परिवार के घर चंदवा पहुंचे सांसद कालीचरण सिंह,पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की

आपस में हीं भिड़ गये जदयू कार्यकर्ता, सूचना पर पहुंचे पुलिस और एसडीएम

बिहार

आपस में हीं भिड़ गये जदयू कार्यकर्ता, सूचना पर पहुंचे पुलिस और एसडीएम

BNR में चल रहे होली मिलन कार्यक्रम में हंगामा, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट

झारखंड

BNR में चल रहे होली मिलन कार्यक्रम में हंगामा, दो गुटों में हुई जमकर मारपीट

ठाकुरगांव में शाहदेव रॉयल फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ, स्थानीय युवाओं के लिए कई सुविधाएं जिम में मौजूद

झारखंड

ठाकुरगांव में शाहदेव रॉयल फिटनेस जिम का भव्य शुभारंभ, स्थानीय युवाओं के लिए कई सुविधाएं जिम में मौजूद

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, SSP के स्पेशल QRT ने की छापेमारी

झारखंड

रांची में सेक्स रैकेट का खुलासा, SSP के स्पेशल QRT ने की छापेमारी