नवादा में ससुराल से महिला का शव बरामद, परिजनों ने दहेज विवाद में हत्या का आरोप ल...

नवादा में ससुराल से महिला का शव बरामद, परिजनों ने दहेज विवाद में हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी

नवादा में ससुराल से महिला का शव बरामद परिजनों ने दहेज विवाद में हत्या का आरोप लगाया पुलिस जांच में जुटी

न्यूज11  भारत

नवादा/डेस्क: नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवाड़ा गांव में ससुराल से एक महिला का शव बरामद किया गया है. परिजनों ने दहेज विवाद में महिला की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.

मृतक की पहचान गोविंदपुर प्रखंड के विशनपुर गांव निवासी उमेश मिस्त्री की 28 वर्षीय पुत्री सिंपी कुमारी के रूप में हुई है. सिंपी की शादी वर्ष 2018 में छोटन मिस्त्री के पुत्र रॉकी मिस्त्री से हुई थी. उसके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र चार साल और डेढ़ साल है. बड़ी बेटी का नाम शिवानी कुमारी और छोटी का नाम छोटी कुमारी है.

मृतक के पिता उमेश मिस्त्री ने बताया कि दामाद और उनकी बेटी के बीच अक्सर विवाद होता था. दामाद लगातार दहेज के रूप में पलंग, खटिया और अन्य सामान की मांग करता था. मांग पूरी न होने पर वह उनकी बेटी को परेशान करता था.

उमेश मिस्त्री के अनुसार, ससुराल वालों ने उन्हें फोन कर बताया कि सिंपी ने जहर खा लिया है. जब वे अपने गांव से बेटी के ससुराल के लिए निकले, तो उन्हें बताया गया कि सिंपी को नवादा ले जाया गया है. नवादा पहुंचने पर उन्हें बिहार शरीफ ले जाने की बात कही गई. अंत में, ससुराल वालों ने बताया कि वे सिंपी को घर ले आए हैं और उन्हें ससुराल आने को कहा.

जब परिजन ससुराल पहुंचे, तो वहां विवाद हो गया और उन्हें धमकियां दी गईं. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने पर ससुराल के सभी लोग फरार हो गए. पुलिस ने मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया.

उमेश मिस्त्री ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और ससुराल वाले इसे आत्महत्या दिखाने के लिए जहर खाने की बात कह रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर: होली की खुशियां मातम में बदलीं, 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर शव सड़क किनारे गड्ढे में फेंका

संबंधित सामग्री

Breaking: बिहार में होने वाला है कुछ बड़ा, जदयू के सभी MLA बुलाए गए पटना -सूत्र

राजनीति

Breaking: बिहार में होने वाला है कुछ बड़ा, जदयू के सभी MLA बुलाए गए पटना -सूत्र

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

राजनीति

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

राजनीति

नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की होगी राजनीति में इंट्री, कल जेडीयू की लेंगे सदस्यता

AD सिंह राजद से विपक्ष के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे, औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी, कल कर सकते हैं नामांकन

राजनीति

AD सिंह राजद से विपक्ष के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे, औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी, कल कर सकते हैं नामांकन

Breaking: गृह मंत्री अमित शाह कल सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे, नीतीश, नितिन के नामांकन में होंगे शामिल!

राजनीति

Breaking: गृह मंत्री अमित शाह कल सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे, नीतीश, नितिन के नामांकन में होंगे शामिल!