“तुम्हारी बेटी को मार दिया..” कैथल में पति की हैवानियत, फोन कर सास को दी हत्या की सूचना

“तुम्हारी बेटी को मार दिया..” कैथल में पति की हैवानियत, फोन कर सास को दी हत्या की सूचना

“तुम्हारी बेटी को मार दिया” कैथल में पति की हैवानियत फोन कर सास को दी हत्या की सूचना

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
कैथल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानी रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और वारदात के बाद खुद ही फोन कर सास को इसकी जानकारी दे दी. आरोपी का बेशर्म अंदाज सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई. मृतका की पहचान शालू के रूप में हुई है, जो बठिंडा की रहने वाली थी. शालू की मां सुनीता देवी के मुताबिक, आरोपी अरुण ने फोन पर कहा- “तुम्हारी बेटी को मार दिया है, यकीन नहीं है तो फोटो भेज दूं?” इस कॉल ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. 

धोखे से बुलाकर रची गई साजिश
परिजनों का कहना है कि आरोपी ने पहले से ही हत्या की योजना बना ली थी. शालू कुछ दिनों से अपने मायके में थी. अरुण ने उसे नवरात्र के बहाने कुलदेवी पूजा का हवाला देकर ससुराल बुलाया. शालू पति की बात मानकर लौट आई, लेकिन उसे नहीं पता था कि यह बुलावा उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा.

शादी के बाद से ही शुरू हो गया था अत्याचार
शालू और अरुण की शादी जून 2018 में हुई थी. परिवार के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही अरुण का व्यवहार बदल गया. वह नशे का आदी था और अक्सर मारपीट करता था. काम करने के बजाय वह चोरी जैसे अपराधों में भी शामिल रहता था. शालू की मां ने कई बार पैसे देकर उसे पुलिस से छुड़वाया, यहां तक कि बेटी के गहने गिरवी रखकर उसके कर्ज चुकाए लेकिन इसके बावजूद उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया. हत्या के बाद आरोपी अपनी भाभी दामिनी के पास पहुंचा और बेहद सामान्य लहजे में कहा- “भाभी जी, मैंने पत्नी को मार दिया है, अब आप संभाल लो.” इसके बाद वह मौके से फरार हो गया. जब भाभी कमरे में पहुंची, तो शालू का शव बेड पर पड़ा मिला.

सबूत मिटाने की कोशिश, मोबाइल तोड़कर भागा आरोपी
घटना के बाद आरोपी ने शालू का मोबाइल फोन तोड़ दिया, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके. इसके बाद वह फरार हो गया. पुलिस को शक है कि उसने पहले से भागने की तैयारी कर रखी थी. मामले में थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया हैं. फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद और नशे की लत से जुड़ा लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही हैं. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही हैं.

यह भी पढ़े: अरब सागर में परमाणु पनडुब्बी की तैनाती, मिडिल ईस्ट तनाव में ब्रिटेन की बढ़ती भूमिका
 
संबंधित सामग्री

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

झारखंड

लैंड स्कैम मामला: SC में विनय चौबे की बेल पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी अहम सुनवाई

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

झारखंड

सिमडेगा की बेटी कोमल सिंह का रक्षा मंत्रालय के ग्रेड बी में चयन, जिले का नाम किया रोशन

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

झारखंड

ट्रेन की चपेट मे आने से घायल युवक की मौत, जपला हैदरनगर रेलखंड की घटना

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

झारखंड

RU के लॉ कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर HC में आज हुई सुनवाई, उच्च शिक्षा सचिव ने कोर्ट को दी ये जानकारी

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?

झारखंड

सुखदेवनगर अतिक्रमण हटाव मामला पर हुई सुनवाई: HC ने CO से पूछा, निर्माण ध्वस्त क्यों किया?