न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला करने वाले सैफ का आज रांची पुलिस ने हाफ एनकाउंटर कर दिया. संदिग्ध आतंकी सैफ कोतवाली थाना के बाथरूम से फरार हो गया था. जिसके बाद उसे मांडर में पकड़ा गया. हालांकि इस दौरान भी आतंकी पुलिसकर्मी का हथियार छिन फरार होने की कोशिश की. जिस कारण पुलिस के द्वारा उसपर फायरिंग की गई. सैफ में पैर में गोली लगी है. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
क्या है पूरा मामला
राजधानी रांची के संघ कार्यालय में पेट्रोल बम से हमला करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया. मामले में हमला करने वाले दोनों हमलावरों के साथ उनके एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया है. सैफ के साथ मामले में अमन अंसारी और सायन खान शामिल है. तीनों आरोपियों को कोडरमा के समीप भी गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद सभी को रांची के कोतवाली थाने में रख पूछताछ की जा रही थी. इसी दौरान सैफ थाने के बाथरूम में गया और फिर वहां से बाथरूम की खिड़की से फरार हो गया.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी को अलर्ट किया और आखिरकार सैफ को मांडर टोल प्लाजा के पास से एक बस से दुबारा गिरफ्तार किया गया. लेकिन आरोपी ने इस बार फिर भागने की कोशिश की. सैफ पुलिसकर्मी के हथियार को छीनकर भागने लगा. जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए गोली मारी गई. सैफ के पैर में गोली लगी है और फिलहाल वो अस्पताल में है. वहीं, मामले की जांच करने सिटी एसपी पारस राणा पहुंचे और तमाम पहलुओं की जांच की. मामले में उन्होंने बताया कि फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है और कई अहम जानकारी भी मिली है. उन्होंने बताया कि दोनों पेट्रोल बम सैफ के द्वारा ही फेंका गया था.
किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की थी प्लानिंग
बता दें कि सैफ,अमन अंसारी और सायन खान के तार अंगिका संगठन से जुड़े है और इनके द्वारा आरएसएस कार्यालय को निशाना बनाने की लंबे समय से योजना बनाई जा रही थी. मिली जानकारी के अनुसार ये ट्रायल था और इस वजह से ही इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया जा रहा था, ताकि अपने आका को ये वीडियो भेज सके. जिसके बाद इनके द्वारा किसी बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देना था. वहीं, ये बाते भी सामने आई है कि इनका कनेक्शन पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के साथ जुड़ा था और ये वही से ऑपरेट भी हो रहा था.
यह भी पढ़ें- हजारीबाग लैंड स्कैम से जुड़े मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, तथ्यों को देखने के बाद कोर्ट ने मामले को माना गंभीर