Monday, Jun 3 2024 | Time 02:19 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


रांची लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन में राहे मंडल से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल

रांची लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के नामांकन में राहे मंडल से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता होंगे शामिल
अमित दत्ता/न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः भारतीय जनता पार्टी राहे मंडल के कार्य समिति की बैठक राहे मंडल अध्यक्ष चितरंजन महतो की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी संजय सेठ के 2 मई को नामांकन करेंगे, जिसमें रांची के ग्रामीण क्षेत्र के राहे मंडल से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. इसके साथ ही प्रत्येक बूथ से 370 वोट कैसे बढ़े इस पर गहन विचार विमर्श किया गया. 

 

बैठक में मुख्य रूप से मंडल प्रभारी रणजीत लाहरी, ओबीसी जिला अध्यक्ष प्रताप कुशवाहा, सहसंयोजक शंकर भगत, मंच मोर्चा के अध्यक्ष शक्ति केंद्र के प्रभारी, शक्ति केंद्र के संयोजक के साथ-साथ ज्योति प्रसाद, ललित प्रसाद, युधिष्ठिर महतो,मनोज महतो धरनी देवी, कमला देवी, नवमी देवी, लक्ष्मण महतो, कृष्णा महतो कमल स्वासी, राजू महतो, महामंत्री दिलेश्वर महतो, खिरोधर मुंडा,महेंद्र महतो, सदर महतो,सुरेंद्र महतो, गोवर्धन महतो, मुकेश महतो, माधव महतो, चंद्रभूषण मंडल, फलिंदर हजाम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
अधिक खबरें
पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर कर ली 30 लाख रुपए की ठगी, साइबर अपराधी वीरेंद्र हरियाणा से गिरफ्तार
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 6:55 AM

राजधानी रांची में पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर करीब 30 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. इस मामले में रांची पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से शातिर ठग विरेंद्र को गिरफ्तार किया है. उसके ऊपर देश के विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड के 53 मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपी सोशल मीडिया में पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम देता था. उसके अकाउंट से महज 12 दिनों में एक करोड़ 77 लाख रुपए से ज्यादा का ट्रांजेक्शन हुआ था.

रातू में तेज रफ्तार का कहर, बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 3:48 PM

रातू थाना क्षेत्र में रविवार को बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई. घटना रातु थाना क्षेत्र के तिलता की है. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तेज रफ्तार से जा रही बस ने काम पर जा रहे बाइक सवार को धक्का मार दिया. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार व्यक्ति पेशे से राजमिस्त्री था. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. वहीं दुर्घटना के बाद बस चालक बस को लेकर भागने में सफल रहा.

Weather Update: इस भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले दो से तीन घंटे में हो सकती है बारिश
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 3:28 PM

झारखंड में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है. हालांकि, बीते दिन राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई. पर राजधानी अभी भी तप रही है. इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि बारिश हो सकती है.

रांची के रातू थाना क्षेत्र के तिलता में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 1:24 AM

रातू थाना क्षेत्र के तिलता होटलिप्स रेस्टोरेंट के पास बस बसंत बस की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृ

झुंड से बिछड़कर विधानसभा के पास पहुंचा हाथी, लोग में दहशत
जून 02, 2024 | 02 Jun 2024 | 10:54 AM

राजधानी रांची में एक जंगली हाथी अपने झुंड से भटक कर देर रात नए विधान सभा के पास पहुंच गया. अचानक इलाकें में हाथी के आ जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गया. विधानसभा के पास रहनेवाले लोग दहशत में है. पुलिस और वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर भेजा.