बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

बिहार में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप दिख रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो रही है।

बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट कई जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप दिख रहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं कई इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो रही है। मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है, इसलिए अधिकांश जिलों में उम्मीद से कम बारिश हो रही है।

48 घंटे में बदलेगा मौसम 

मौसम विभाग ने आज 21 जिलों में बारिश-आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में मौसम बदलने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

बिजली गिरने से दो की मौत

बीते 24 घंटे में मुजफ्फरपुर, लखीसराय सहित कई जिलों में बारिश हुई। वहीं अररिया में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। 42 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। 8 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा।

19 जून से बिहार में बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 19 जून से पूरे बिहार में मौसम का असर व्यापक रूप से देखने को मिलेगा। उत्तर बिहार के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और सीतामढ़ी में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

20 जून को भी जारी रहेगी बारिश

20 जून को भी राज्य में मौसम खराब बना रह सकता है। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कुछ हिस्सों और दक्षिण बिहार में यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि मध्य और पूर्वी बिहार के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भागलपुर, बांका और जमुई में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी में अगले 24 घंटे के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

संबंधित सामग्री

बिहार में आवास और सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, अब रामकृपाल यादव ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था किसी व्यक्ति के...

बिहार

बिहार में आवास और सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, अब रामकृपाल यादव ने कहा- सुरक्षा व्यवस्था किसी व्यक्ति के...

भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते जो सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित है, वह उन

बिहार में वाटर पार्क में नहाने के दौरान बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बिहार

बिहार में वाटर पार्क में नहाने के दौरान बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मोतिहारी के बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर वाटर पार्क में नहाने के दौरान एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, परिवार ने डोभी थाने में लगाई न्याय की गुहार

बिहार

नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, परिवार ने डोभी थाने में लगाई न्याय की गुहार

डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव में पीड़ित परिवार ने छेड़खानी करने वालों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर सुरक्षा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Bihar News: दरभंगा में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 6 मुन्नाभाई गिरफ्तार

बिहार

Bihar News: दरभंगा में सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, 6 मुन्नाभाई गिरफ्तार

दरभंगा में मद्य निषेध विभाग सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिले के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से कुल 6 मुन्नाभाई को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार को मिलेंगी 400 अत्याधुनिक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें, महिलाओं के लिए स्पेशल व्यवस्था

बिहार

बिहार को मिलेंगी 400 अत्याधुनिक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें, महिलाओं के लिए स्पेशल व्यवस्था

पटना समेत छह शहरों में 400 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन का रास्ता साफ हो गया है। योजना के तहत बिहार को 35 एवं 42 सीटर की कुल 400 ई बसें मिलेंगी।