आमस में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

आमस में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत

आमस में दर्दनाक सड़क हादसा स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई एक की मौत

राहुल कुमार/न्यूज11  भारत

शेरघाटी/डेस्क:  आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत राजा बिगहा के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो सवार सभी लोग धनबाद से जानवर बेचकर काजी बिगहा लौट रहे थे. राजा बिगहा के पास अचानक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी. टक्कर की जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और क्षतिग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकाला.

हादसे में मो. महमूद कुरैशी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं स्कॉर्पियो में सवार मो. सरफुद्दीन, मो. प्यारे एवं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल शेरघाटी लाया गया.

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि अन्य दो को भी गंभीर चोटें आई हैं.

घटना की सूचना मिलते ही आमस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार राज्यसभा जायेंगे या नहीं, जदयू नेता संजय गांधी ने किया खुलासा!

संबंधित सामग्री

Breaking: बिहार में होने वाला है कुछ बड़ा, जदयू के सभी MLA बुलाए गए पटना -सूत्र

राजनीति

Breaking: बिहार में होने वाला है कुछ बड़ा, जदयू के सभी MLA बुलाए गए पटना -सूत्र

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

राजनीति

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

राजनीति

नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, कल 11 बजे अमित शाह की उपस्थिति में दाखिल करेंगे पर्चा - सूत्र

नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की होगी राजनीति में इंट्री, कल जेडीयू की लेंगे सदस्यता

AD सिंह राजद से विपक्ष के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे, औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी, कल कर सकते हैं नामांकन

राजनीति

AD सिंह राजद से विपक्ष के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे, औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी, कल कर सकते हैं नामांकन

Breaking: गृह मंत्री अमित शाह कल सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे, नीतीश, नितिन के नामांकन में होंगे शामिल!

राजनीति

Breaking: गृह मंत्री अमित शाह कल सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे, नीतीश, नितिन के नामांकन में होंगे शामिल!