रामनवमी को लेकर पटना महावीर मंदिर में तैयारियां जोरों पर, DM और SSP ने व्यापक इंतजाम को लेकर की बैठक

रामनवमी को लेकर पटना महावीर मंदिर में तैयारियां जोरों पर, DM और SSP ने व्यापक इंतजाम को लेकर की बैठक

रामनवमी को लेकर पटना महावीर मंदिर में तैयारियां जोरों पर dm और ssp ने व्यापक इंतजाम को लेकर की बैठक 

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
आगामी रामनवमी पर्व को लेकर राजधानी पटना के ऐतिहासिक महावीर मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं. हर साल की तरह इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं. रविवार को पटना के जिलाधिकारी एस.एम. त्यागराजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ एक अहम बैठक संपन्न हुई, जिसमें भीड़ नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

डीएम ने बताया कि महावीर मंदिर में रामनवमी के दिन भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. मंदिर परिसर और आसपास जल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. प्रशासन का दावा है कि इस बार श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकेंगे और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी. चिकित्सा सेवाओं को भी सुदृढ़ किया गया है, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी. सुरक्षा के लिहाज से भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि पर्व के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रहे. 

ये भी पढ़ें- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे दिल्ली, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ की अहम बैठक
 
संबंधित सामग्री

चंदवा के निंद्रा में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत स्मृति दिवस समाहरोह को सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन

झारखंड

चंदवा के निंद्रा में नौ स्वतंत्रता सेनानी टाना भगत स्मृति दिवस समाहरोह को सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन

निंद्रा स्थित स्मारक स्थल पर 30 मार्च को होगा भव्य समाहरोह सह मेले का आयोजन 

एनएच-75 हुटाप नर्सरी के समीप सड़क को शव रखकर ग्रामीणों ने किया जाम, चंदवा में दो घंटे तक लगा रहा जाम

झारखंड

एनएच-75 हुटाप नर्सरी के समीप सड़क को शव रखकर ग्रामीणों ने किया जाम, चंदवा में दो घंटे तक लगा रहा जाम

चालक की मौत के बाद परिजनों का आक्रोश, 30 हजार नकद, नौकरी और मुआवजे की मांग

चंदवा पुलिस ने राहुल सिंह समेत तीन अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार

झारखंड

चंदवा पुलिस ने राहुल सिंह समेत तीन अपराधियों के घर चिपकाया इश्तेहार

रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी 

झारखंड

रांची के पुंदाग में पेट्रोल पंप पर लूट, हथियार के बल पर 59,500 रुपए लूटकर फरार हुए बाइक सवार अपराधी 

असम विधानसभा चुनाव: गठबंधन पर कांग्रेस से नहीं बनी बात, 19 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा JMM

झारखंड

असम विधानसभा चुनाव: गठबंधन पर कांग्रेस से नहीं बनी बात, 19 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा JMM