होली पर पटना मेट्रो के समय में बड़ा बदलाव, बुधवार सुबह साढ़े 14 घंटे नहीं चलेगी ट्रेन

होली पर पटना मेट्रो के समय में बड़ा बदलाव, बुधवार सुबह साढ़े 14 घंटे नहीं चलेगी ट्रेन

होली पर पटना मेट्रो के समय में बड़ा बदलाव बुधवार सुबह साढ़े 14 घंटे नहीं चलेगी ट्रेन

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
होली के त्यौहार को देखते हुए पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने परिचालन के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है. होली के दिन यानी बुधवार को सुबह के समय मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेगी. होली के पावन पर्व के अवसर पर मेट्रो कर्मियों को सुबह के समय अवकाश दिया गया है. इसके चलते बुधवार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक पटना मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा. आम दिनों में मेट्रो का परिचालन सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर रात 8:00 बजे तक होता है. होली खेलने के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए दोपहर 2:30 बजे से रात 8:00 बजे तक मेट्रो चलाने का निर्णय लिया गया है. इस दौरान मेट्रो पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन के बीच चलेगी. दोपहर बाद सेवा शुरू होने से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी जिन्हें त्यौहार के बाद आवाजाही करनी है.

यह भी पढ़े: दो दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचेंगे नितिन नवीन, होली मिलन समारोह में होंगे शामिल
 
संबंधित सामग्री

विदेश में फंसे भारतीयों को जल्द लाएगी केंद्र सरकार, राज्यसभा की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय: संतोष सुमन

बिहार

विदेश में फंसे भारतीयों को जल्द लाएगी केंद्र सरकार, राज्यसभा की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय: संतोष सुमन

आस्था और परंपरा के संग भागलपुर में संपन्न हुआ होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

बिहार

आस्था और परंपरा के संग भागलपुर में संपन्न हुआ होलिका दहन, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

आरा में गोपाली चौक पर मारवाड़ी समाज ने मनाई होलिका दहन की परंपरा

बिहार

आरा में गोपाली चौक पर मारवाड़ी समाज ने मनाई होलिका दहन की परंपरा

नवादा में अग्रवाल समाज ने बड़ी धूमधाम से मनाई सदियों पुरानी होलिका दहन परंपरा

बिहार

नवादा में अग्रवाल समाज ने बड़ी धूमधाम से मनाई सदियों पुरानी होलिका दहन परंपरा

CM हेमंत सोरेन ने फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र से की अपील

झारखंड

CM हेमंत सोरेन ने फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए केंद्र से की अपील