बिहार में मानसून की एंट्री फिर भी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून की एंट्री फिर भी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून केआगमन केहो चुका है, लेकिन अभी पूरे राज्य में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। मौसम विभाग ने आज पटना समेत 19 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

बिहार में मानसून की एंट्री फिर भी गर्मी ने बढ़ाई परेशानी 19 जिलों में बारिश का अलर्ट

बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार में मानसून का आगमन हो चुका है, लेकिन अभी पूरे राज्य में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में अभी भी भीषण गर्मी है। रविवार को 40 डिग्री के साथ शेखपुरा सबसे गर्म रहा। वहीं, मोतिहारी-कैमूर का तापमान भी 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि राजधानी पटना का तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। राहत की बात यह है कि राज्य में कहीं भी लू की स्थिति नहीं रही। इस बीच मौसम विभाग ने आज पटना समेत 19 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।

अगले एक सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसून धीरे-धीरे सक्रिय होगा। उत्तर बिहार और मध्य बिहार के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारीश होने की संभावना है। इससे तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में होगी बारिश

आज उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य बिहार के जिलों में आंधी और गरज तड़क के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं 16 जून को भागलपुर, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, मुंगेर, खगड़िया, बांका और जमुई में तेज हवा चल सकती है। जबकि 17 से 20 जून उत्तर बिहार और पूर्वी बिहार के इलाकों में बारिश की संभावना अधिक है।

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

पटना में रविवार को दिनभर धूप और बादलों की आवाजाही बनी रही, वहीं शाम के बाद हवा में नमी बढ़ने से उमस भरी गर्मी भी बढ़ रही। लगभग यही स्थिति बिहार के सभी जिलों की रही। तेज धूप के चलते 3 जिलों का तापमान 40 डिग्री या उसके करीब पहुंच गया।


 

संबंधित सामग्री

गया में कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार

बिहार

गया में कंटेनर से 3087 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार

आमस थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंटेनर से करीब 30 से 40 लाख रुपये की इंपीरियल ब्लू शराब बरामद किया है। साथ ही कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार किया गया है।

सीएम सम्राट का ऐलान, ‘पाटलिपुत्र’ के नाम से जाना जाएगा पटना में बनने वाला नया टाउनशिप

बिहार

सीएम सम्राट का ऐलान, ‘पाटलिपुत्र’ के नाम से जाना जाएगा पटना में बनने वाला नया टाउनशिप

राजधानी पटना में बनने वाले टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा। ये ऐलान सीएम सम्राट चौधरी ने आज एक सभा के दौरान किया।

22 जून से बंद हो जाएगी पटना के इस रोड की एक लेन, यहां देखें नया ट्रैफिक प्लान

बिहार

22 जून से बंद हो जाएगी पटना के इस रोड की एक लेन, यहां देखें नया ट्रैफिक प्लान

पटना में मेट्रो निर्माण की वजह से नेहरू पथ की एक लेन 22 जून से बंद हो जाएगी। इसकी वजह से इनकम टैक्स से पटेल भवन की ओर जाने वाला रास्ता प्रभावित होगा।

बिहार में 14 प्रशासनिक अधिकारी बने आईएएस, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार

बिहार में 14 प्रशासनिक अधिकारी बने आईएएस, यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा के कुल 14 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया है। जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बिहार से इस राज्य के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 4 राज्यों के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

बिहार से इस राज्य के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 4 राज्यों के यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

आज पुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ होगा, जिससे महाराष्ट्र और बिहार के बीच सीधा रेल संपर्क स्थापित होगा।