17 साल बाद फिर शुरू होगी बिहार की ये रेल लाइन परियोजना, 1852 करोड़ रुपये आएगी लागत

17 साल बाद फिर शुरू होगी बिहार की ये रेल लाइन परियोजना, 1852 करोड़ रुपये आएगी लागत

सीमांचल क्षेत्र को पूर्वोत्तर भारत से जोड़ने वाली जलालगढ़-किशनगंज नई रेल लाइन परियोजना फिर से शुरू हो रही है। इसके निर्माण में करीब 1852 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

17 साल बाद फिर शुरू होगी बिहार की ये रेल लाइन परियोजना 1852 करोड़ रुपये आएगी लागत

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार के सीमांचल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र को पूर्वोत्तर भारत से जोड़ने वाली जालालगढ़-किशनगंज नई रेल लाइन बिछने की उम्मीद फिर से जगी है। साल 2008-09 में स्वीकृत हुई यह परियोजना तकनीकी और बजट की वजह से करीब 17 वर्षों से ठप पड़ी थी, लेकिन अब इसे फिर से गति दिया जा रहा है। रेलवे बोर्ड और उत्तर पूर्वी सीमांत रेलवे इसकी संशोधित लागत का अंतिम मूल्यांकन करने में जुटी है। 

2008-09 में हुआ था परियोजना का शिलान्यास

बता दें कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने वर्ष 2008-09 में इस परियोजना का शिलान्यास किया था। उस समय इसकी अनुमानित लागत 360 करोड़ रुपए थी। करीब 17 सालों में भूमि अधिग्रहण और निर्माण लागत में वृद्धि के कारण अब परियोजना की लागत बढ़कर करीब 1852 करोड़ रुपये हो गई है।

51.632 किलोमीटर लंबी होगी रेल लाइन 

इस प्रस्तावित रेल लाइन की कुल लंबाई 51.632 किलोमीटर होगी। यह रेल मार्ग पूर्णिया के जलालगढ़ जंक्शन से शुरू होकर अमौर, बैसा, रौटा, खाताहाट, महीनगांव, दौला जैसे क्षेत्रों से गुजरेगा और किशनगंज मुख्यालय तक पहुंच जाएगा। इस पूरे खंड में यात्रियों की सुविधा के लिए आठ नए रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है।

इस रेलखंड पर कम होगा ट्रेनों का दबाव 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने के बाद न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार जाने वाली ट्रेनों के लिए एक वैकल्पिक और अपेक्षाकृत छोटा मार्ग उपलब्ध होगा। इससे वर्तमान में अत्यधिक व्यस्त मुकुरिया-किशनगंज रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। परियोजना से यात्री और मालगाड़ियों के परिचालन में सुधार आएगा।

इन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को होगा फायदा

अमौर और बैसा जैसे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को इस रेल लाइन से सबसे अधिक लाभ मिलने की संभावना है। महानंदा और कनकई नदी की बाढ़ से प्रभावित इन इलाकों के किसान अपनी मक्का, जूट और धान जैसी फसलों को अब आसानी से सिलीगुड़ी, कोलकाता और दिल्ली की बड़ी मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।
 

संबंधित सामग्री

लुटुआ के जंगल में CRPF का सर्च ऑपरेशन, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

बिहार

लुटुआ के जंगल में CRPF का सर्च ऑपरेशन, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

CRPF और लुटुआ पुलिस के संयुक्त अभियान में बंदूक, कारतूस, बैटरी और इलेक्ट्रिक वायर बरामद किया गया है। इससे नक्सलियों की साजिश नाकाम होने की आशंका व्यक्ति की गई है।

बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस.!

बिहार

बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार और चुनाव आयोग को नोटिस.!

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार, चुनाव आयोग और मंत्री दीपक प्रकाश को नोटिस जारी किया है । इस नोटिस में दोबारा मंत्री नियुक्ति की संवैधानिक वैधता पर सवाल खड़े हुए हैं।

सीएम सम्राट चौधरी ने 196 करोड़ के दिया सौगात, मां मुंडेश्वरी भवानी के दरबार पहुंचे

बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने 196 करोड़ के दिया सौगात, मां मुंडेश्वरी भवानी के दरबार पहुंचे

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज कैमूर को 196 करोड़ के योजनाओं की सौगात दी है। इसमें 20 योजनाओं का शिलान्यास और 40 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

रौशन आनंद के भाई की मौत पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, मंत्री ने कहा मुझे...

बिहार

रौशन आनंद के भाई की मौत पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, मंत्री ने कहा मुझे...

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रौशन आनंद के भाई की मौत और खान सर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कौन दोषी है और कैसे घटचक्र घटा ये पूरा सत्य सामने आना चाहिए।

बिहार के इस शहर में अब हाईटेक तकनीक से कटेगा चालान, रात के अंधेरे में भी गाड़ी की नंबर प्लेट करेगा स्कैन

बिहार

बिहार के इस शहर में अब हाईटेक तकनीक से कटेगा चालान, रात के अंधेरे में भी गाड़ी की नंबर प्लेट करेगा स्कैन

पूर्णिया में अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का चालान सीधे ऑनलाइन घर पहुंचेगा। इसकी वजह है कि अब ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर नहीं रोकेगी बल्कि हाईटेक कैमरे से निगरानी होगी।