समस्तीपुर के 24 अवतार धाम पहुंचे सीएम सम्राट, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

24 अवतार धाम पहुंचे सीएम सम्राट

समस्तीपुर के 24 अवतार धाम पहुंचे सीएम सम्राट, मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री बनने के बाद आज सम्राट चौधरी पहली बार समस्तीपुर पहुंचे। 24 धाम चकोटी मठ में विष्णु यज्ञ का बुधवार को छठा दिन था, जिसमें सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे और पूजा की।

समस्तीपुर के 24 अवतार धाम पहुंचे सीएम सम्राट मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अफरोज आलम / समस्तीपुर :
मुख्यमंत्री बनने के बाद आज सम्राट चौधरी पहली बार समस्तीपुर पहुंचे। 24 धाम चकोटी मठ में विष्णु यज्ञ का बुधवार को छठा दिन था, जिसमें सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे और पूजा की। विष्णु के 24 अवतार मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मठ के अंदर करीब 15 मिनट तक रुके, उसके बाद पटना रवाना हो गए। 

29 जून तक चलेगा विष्णु यज्ञ

उनके साथ डिप्टी सीएम विजय चौधरी, बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी, स्थानीय विधायक मांजरिक निर्णाल सुमित समेत कार्यकर्ता शामिल रहे। विष्णु यज्ञ 18 जून से शुरू हुआ है जो 29 जून तक चलेगा। इस मौके पर लोगों का कहना है कि भगवान विष्णु के 24 अवतारों की यहां मूर्तियां बनाई गई है। भारत में इस तरह की यह दूसरी मूर्ति है इससे पूर्व इंदौर में भगवान विष्णु के 24 अवतार की मंदिर है। यह बिहार का पहला भगवान विष्णु के 24 अवतार की मंदिर है। 

सड़क मार्ग से पहुंचे चकोटी मठ 

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से खानपुर पहुंचे। हैलीपेड पर स्थानीय विधायक मांजरिक मृणाल, डीएम रोशन कुशवाहा समेत अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जहां से वह सड़क मार्ग से चकोटी मठ पहुंचे। कार्यक्रम से पहले डीएम रौशन कुशवाहा ने मंगलवार को दिनभर हैलीपैड से लेकर यज्ञ स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था। यहां तक की मंगलवार रात भी वह हैलीपैड और 24 अवतार धाम चकोठी मठ का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड की सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, आम श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की थी।

संबंधित सामग्री

परीक्षा में नहीं बैठने देने से नाराज बीएससी नर्सिंग छात्र मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार

परीक्षा में नहीं बैठने देने से नाराज बीएससी नर्सिंग छात्र मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। बीएससी नर्सिंग के एक छात्र ने परीक्षा में शामिल नहीं होने देने से नाराज होकर ट्रॉमा सेंटर के पीछे स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया।


बिहार के कॉलेजों में बदल गया प्रिंसिपल बनने का नियम, इन उम्मीदवारों की नो-एंट्री

बिहार

बिहार के कॉलेजों में बदल गया प्रिंसिपल बनने का नियम, इन उम्मीदवारों की नो-एंट्री

बिहार के अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रिंसिपल की नियुक्ति के लिए अब 15 साल का शिक्षण अनुभव जरूरी होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को आरक्षण नियमों का पालन करना होगा।

Bihar Crime : पटना में दिनदहाड़े छिनतई, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

बिहार

Bihar Crime : पटना में दिनदहाड़े छिनतई, विरोध करने पर युवक को मारी गोली

पटना में अपराधियों ने सोने की चेन छीनने का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। घटना बुधवार सुबह धनरूआ थाना क्षेत्र के दरधा पुल के पास की है।

Bihar Driving License New Rule: बिहार में अब ऐसे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जल्द लागू होगा नया नियम

बिहार

Bihar Driving License New Rule: बिहार में अब ऐसे बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, जल्द लागू होगा नया नियम

बिहार में ड्राइविंग लाइसेंस का नया नियम बहुत जल्द लागू होने जा रहा है। मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र देने के बाद ही परिवहन विभाग से डीएल बनेगा।

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत, प्रशांत किशोर ने की न्यायिक जांच की मांग

बिहार

भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर महापंचायत, प्रशांत किशोर ने की न्यायिक जांच की मांग

प्रशांत किशोर ने भरत भूषण तिवारी मामले को लेकर महापंचायत में न्यायिक जांच की मांग की। पीके ने 15 दिनों में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।