पुरानी रंजिश में हुई थी छोटू मिश्रा की हत्या, सहरसा पुलिस ने 36 घंटे में किया खु...

पुरानी रंजिश में हुई थी छोटू मिश्रा की हत्या, सहरसा पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में हुई थी छोटू मिश्रा की हत्या सहरसा पुलिस ने 36 घंटे में किया खुलासा 5 आरोपी गिरफ्तार

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत 

सहरसा/डेस्क:  सहरसा शहर के मीरा टॉकीज के पास हुए बहुचर्चित छोटू मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने महज 36 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की यह सनसनीखेज वारदात पुरानी आपसी रंजिश का परिणाम थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि 13 मार्च को बाइक सवार अपराधियों ने छोटू मिश्रा को सरेराह गोली मार दी थी. गंभीर रूप से घायल छोटू मिश्रा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी अनुसंधान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया.

गिरफ्तारी और बरामदगी

पुलिस ने मुख्य शूटर रोहित कुमार उर्फ मिठू को सुपौल से तथा नवनीत कुमार को विद्यापति नगर से गिरफ्तार किया. दोनों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों को भी दबोचा गया.

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिनमें 4 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर, 1 देसी कट्टा, 12 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन, 1 चाकू शामिल हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रोहित कुमार, नवनीत कुमार, अभिनव कुमार, राजा कुमार और सौरव कुमार मिश्रा के रूप में हुई है.

पुरानी दुश्मनी बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि वर्ष 2019 में करण टाइगर नामक युवक की हत्या के मामले में छोटू मिश्रा मुख्य आरोपी था और हाल ही में जेल से बाहर आया था. उसी पुराने विवाद और दुश्मनी के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: 5 राज्यों का बजा चुनावी बिगुल, पश्चिम बंगाल में 2 चरण में चुनाव, बाकी राज्यों में एक चरण में वोट, 4 मई को आयेंगे नतीजे

संबंधित सामग्री

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

झारखंड

महेशपुर जीटी रोड पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप और बाइक की टक्कर में चालक की मौत

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

झारखंड

रसोई गैस सिलेंडर की कमी के विरोध में कांग्रेस ने चंदनकियारी में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

झारखंड

गोविन्दपुर: श्रीजग जननी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में हिन्दू नववर्ष का स्वागत आरती से करने का निर्णय

समस्तीपुर के सुधांशु कुमार हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार, तलवार से गला काट कर की थी हत्या

क्राइम

समस्तीपुर के सुधांशु कुमार हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार, तलवार से गला काट कर की थी हत्या

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

झारखंड

भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार राम को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई