BREAKING: जेल से बाहर आए अनंत सिंह, समर्थकों में खुशी का माहौल

BREAKING: जेल से बाहर आए अनंत सिंह, समर्थकों में खुशी का माहौल

breaking जेल से बाहर आए अनंत सिंह समर्थकों में खुशी का माहौल 

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
मोकामा विधायक जेल से बाहर निकल गए हैं. इस दौरान उनके उत्साहित समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. उन्हें पिकअप करने के लिए उनकी लैंड क्रूजर गाड़ी बेऊर जेल पहुंची थी. 

बता दें कि अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद थे. दुलारचंद यादव की हत्या बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी. चुनाव के पहले ही अनंत सिंह को जेल भेज दिया गया था. उन्होंने जेल के भीतर से ही चुनाव लड़ा था. 4 महीने बाद अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. अनंत सिंह को जमानत मिलने पर उनके समर्थक खुशी से झूमें. मोकामा और बाढ़ में आतिशबाजी की गई. जेल के बाहर भी हजारों समर्थक जुटे. वहीं, पटना स्थित सरकारी आवास पर भी हजारों समर्थक जुटे. 

उनके आवास पर समर्थकों के लिए भोज की व्यवस्था की गई है. बता दें कि अनंत सिंह ने अब चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा है कि अब उनके बच्चे चुनाव लड़ेंगे. अनंत सिंह की बाढ़ - मोकामा में रॉबिन हुड की छवि है. वह एक बाहुबली नेता के तौर पर जाने जाते हैं. वह घोड़े - हाथी - सांप और बग्घी की वजह से काफी फेमस हुए थे. आजकल अनंत सिंह के रील भी काफी वायरल होती है. अनंत सिंह के हाजिर जवाबी से पत्रकार भी हैरान हो जाते हैं. 

खबर अपडेट की जा रही है... 

संबंधित सामग्री

रांची में थम नहीं रहा प्रिंस खान का आतंक, कांके के व्यवसायी से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी

झारखंड

रांची में थम नहीं रहा प्रिंस खान का आतंक, कांके के व्यवसायी से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी

शांति समिति की बैठक में संयम की अपील, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बिहार

शांति समिति की बैठक में संयम की अपील, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

साकची बाजार बाल मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, जय श्रीराम के नारों से गूंजी पूरी साकची

झारखंड

साकची बाजार बाल मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, जय श्रीराम के नारों से गूंजी पूरी साकची

विधायक सविता महतो ने साढ़े 16 लाख से बनी 3 पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

झारखंड

विधायक सविता महतो ने साढ़े 16 लाख से बनी 3 पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

भिवाड़ी हादसे में मृत मजदूरों के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, परिजनों को बंधाया ढांढस

झारखंड

भिवाड़ी हादसे में मृत मजदूरों के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, परिजनों को बंधाया ढांढस