बिहार इंटर परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, कुल 85.19% छात्र-छात्राएं परीक्षा में हुए सफल

बिहार इंटर परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित, कुल 85.19% छात्र-छात्राएं परीक्षा में हुए सफल

बिहार इंटर परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कुल 8519 छात्र-छात्राएं परीक्षा में हुए सफल 

न्यूज़11 भारत
पटना/डेस्क:
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर 12वीं परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं. बिहार बोर्ड ने एक बार फिर देश में सबसे पहले परिणाम घोषित करने का रिकॉर्ड कायम रखा. यह लगातार आठवीं बार है जब बोर्ड ने सबसे पहले रिजल्ट जारी किया है. इस वर्ष परीक्षा परिणाम बेहद प्रभावशाली रहा. कुल 85.19% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए हैं. इनमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा, जहां 86% छात्राएं पास हुईं, वहीं 84.9% छात्र सफल हुए.

तीनों संकायों के टॉपर घोषित
विज्ञान (साइंस) संकाय में समस्तीपुर के छात्र आदित्य प्रकाश अमन ने 481 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया.

कला (आर्ट्स) संकाय में गया की निशि कुमारी ने 489 अंक लाकर टॉप किया.

वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय में पटना स्थित सेंट जेवियर्स गांधी मैदान की छात्रा अदिति कुमारी ने 480 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया.

टॉपरों में लड़कियों का दबदबा
इस वर्ष तीनों संकायों, विज्ञान, कला और वाणिज्य में कुल 26 टॉपर घोषित किए गए हैं, जिनमें 19 लड़कियां शामिल हैं. जहां विज्ञान संकाय में छात्र टॉपर रहा, वहीं कला और वाणिज्य संकाय में छात्राओं ने बाजी मारी.

ये भी पढ़ें- असम विधानसभा चुनाव 2026: JMM ने 21 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, देखें लिस्ट

संबंधित सामग्री

रांची में थम नहीं रहा प्रिंस खान का आतंक, कांके के व्यवसायी से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी

झारखंड

रांची में थम नहीं रहा प्रिंस खान का आतंक, कांके के व्यवसायी से मांगी गई 20 लाख की रंगदारी

शांति समिति की बैठक में संयम की अपील, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

बिहार

शांति समिति की बैठक में संयम की अपील, गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

साकची बाजार बाल मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, जय श्रीराम के नारों से गूंजी पूरी साकची

झारखंड

साकची बाजार बाल मंदिर में हुआ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, जय श्रीराम के नारों से गूंजी पूरी साकची

विधायक सविता महतो ने साढ़े 16 लाख से बनी 3 पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

झारखंड

विधायक सविता महतो ने साढ़े 16 लाख से बनी 3 पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

भिवाड़ी हादसे में मृत मजदूरों के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, परिजनों को बंधाया ढांढस

झारखंड

भिवाड़ी हादसे में मृत मजदूरों के श्राद्धक्रम में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, परिजनों को बंधाया ढांढस