बिहार कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के मुआवजे पर होगा बड़ा फैसला

बिहार कैबिनेट की बैठक आज, किसानों के मुआवजे पर होगा बड़ा फैसला

सीएम सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और एजेंडों पर मुहर लगेगी।

बिहार कैबिनेट की बैठक आज किसानों के मुआवजे पर होगा बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क :  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होगी, जिसमें कैबिनेट के सभी मंत्री शामिल रहेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और विभिन्न विभागों के एजेंडों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी जा सकती है। बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी शाम 5:45 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी। सीएम सम्राट ने यह ऐलान फुलवारीशरीफ के ग्राम-नदियावां में प्रखण्ड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर कार्यक्रम के मौके पर किय। 

किसानों के मुआवजा पर फैसला 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘मैं आप लोगों को और आश्वस्त करता हूं कि किसी को दिक्कत नहीं होगी। एक तो किसानों के मुआवजा के लिए आज ही कैबिनेट से कुछ फैसले लूंगा। किसानों जो मुआवजा आज मिल रहा है, उससे अधिक मुआवजा देने का काम हमारी सरकार करेगी।’

शादी या विपदा के लिए सरकार देगी पैसे 

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, ‘अगर किसी किसान, भूमि मालिक के घर में शादी हो या कोई विपदा हो तो मैंने वो पॉवर भी जिलाधिकारी को दिया है कि शादी-विपदा के लिए पैसा बिहार सरकार देने का काम करेगा। ताकि उनके घरों में किसी प्रकार का दिक्कत नहीं आए।’

पिछली बार 25 महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी थी मुहर

पिछले सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 25 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी थी। इनमें सबसे चर्चित फैसला जमीन मापी शुल्क में बढ़ोतरी का रहा। सरकार ने गांवों में जमीन मापी का शुल्क 500 रुपये प्रति खेसरा से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रति खेसरा कर दिया है। वहीं शहरी क्षेत्रों में यह शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये प्रति खेसरा कर दिया गया है। अब सबकी नजरें आज शाम होने वाली कैबिनेट बैठक पर टिकी हैं, जहां कई और अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। 
 

संबंधित सामग्री

गोपालगंज में टूटा गंडक नहर का बांध, गांवों में घुसा पानी

बिहार

गोपालगंज में टूटा गंडक नहर का बांध, गांवों में घुसा पानी

गोपालगंज में गंडक नहर में पानी छोड़े जाने के बाद बरौली प्रखंड के कहला विसुनपुरा इलाके में नहर का बांध टूट गया। बांध टूटते ही पानी तेजी से आसपास के गांवों की ओर बढ़ने लगा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच

11 जुलाई को पटना पहुंचेंगे राहुल गांधी, दौऱ़े को लेकर तैयारी तेज

बिहार

11 जुलाई को पटना पहुंचेंगे राहुल गांधी, दौऱ़े को लेकर तैयारी तेज

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 11 जुलाई को प्रस्तावित पटना दौरे को लेकर बिहार कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

पूर्णिया में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के आठ लोग झूलसे, तीन की हालत नाजुक

बिहार

पूर्णिया में सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के आठ लोग झूलसे, तीन की हालत नाजुक

बिहार के पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के लगभग आठ लोग बुरी तरह झुलसकर घायल हो गए।

Weather Alert: बिहार के 4 जिलों में रेड अलर्ट, तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

बिहार

Weather Alert: बिहार के 4 जिलों में रेड अलर्ट, तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों आज शाम तक आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। बेगूसराय, मुंगेर समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट है।

युवाओं के लिए खुशखबरी! बिहार के इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, ऑन द स्पॉट होगी बंपर भर्ती

बिहार

युवाओं के लिए खुशखबरी! बिहार के इस जिले में लगेगा रोजगार मेला, ऑन द स्पॉट होगी बंपर भर्ती

बिहार के वैशाली जिले के सभी प्रखंडों में 22 जून से 17 जुलाई तक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में निजी कंपनियां मैट्रिक से डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों के लिए कुल 320 पदों पर भर्ती करेंगी।