Kari Patta: बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए मददगार साबित होता है करी पत्ता, ये है खाने का सही तरीका..

Kari Patta: बैड कोलेस्ट्रॉल के लिए मददगार साबित होता है करी पत्ता, ये है खाने का सही तरीका..

Image not available

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
खाने का स्वाद व खूशबू बढ़ाने वाला कढ़ी का पत्ता सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है, इसे रोजाना खाने से दिल व दिमाग अच्छे से काम करता है. इससे ऑवरऑल हेल्थ भी अच्छा रहता है. करी पत्ता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है. इसमें पाए जाने वाले कंपाउंड और एंटीऑक्सिडेंट शरीर को बीमारियों से बचाता है, इम्यूनिटी बढ़ाने व ओवरऑल हेल्थ बेहतर करने में मदद करता है. दिल की सेहत से लेकर दिमाग व कैंसर जैसी बीमारी में भी करी पत्ते के कई फायदे हैं. ऐसे में छोटा सा दिखने वाला करी पत्ता आपके लिए सूपरफूड की तरह काम करता है. 

हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक
हाई ट्राइग्लिसराइड व बैड कोलेस्ट्रोल लेवल जैसी चीजे हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा देते हैं. वहीं करी पत्ता इन्हे कम कर दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा घटा सकता है. जानवरों पर किए गए एक रिसर्च में पाया गया कि करी पत्ता का अर्क बढ़े हुए ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. 

अल्जाइमर जैसी बीमारी से बचाता है
ये पत्ता आपके नर्वस सिस्टम यानी कि दिमाग के नसों की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं. अलमजाइमर एक दिमाग की बीमारी है जिसमें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस व न्यूरॉन्स की कमी होती है. एक स्टडी के अनुसार पत्ते में ऐसे कंपाउंड होते हैं जो न्यूरोलॉजिकल बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं. 

कैंसर से लड़ने में लाभदायक
पत्ते में ऐसे कंपाउड पाए जाते हैं जिनमें मजबूत अंटी केंसर गुण होते हैं. जानवरों पर किए गए एक स्टडी में जब करी पत्ता अर्क मुंह के जरिए दिया गया तो यह ट्यूमर के बढ़ने को कम करता है और कैंसर कोशिकाओं को फेफड़ों में फैलने से रोकता है. करी पत्ता के खाने के और भी कई फायदे रिसर्च में सामने आए हैं, फिर भी इसे किसी दवा की तरह नहीं बल्कि एक हेल्दी फूड के तौर पर अपनी डाइट में शामिल करना ही सबसे बेहतर माना जाता है. 

करी पत्ता को डाइट में करें शामिल
रोजाना 4 से 5 करी के पत्ते पानी में उबाल कर पी सकते हैं इसके अलावा इसे आप दाल सब्जी या सूप में डालकर डाइट में शामिल कर सकते हैं. 


ये भी पढ़ेंः- क्या सफल इंसान वाकई में होते हैं असफल? महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन ने क्यों कहा ऐसा..