झारखंड » रांचीPosted at: मार्च 19, 2024 घूस लेते अनगड़ा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक को ACB ने किया गिरफ्तार
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः रांची में ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने अनगड़ा अंचल के राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप साहू को घूस लेते गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जमीन की रजिस्टर 02 में एंट्री के नाम पर राजस्व उप निरीक्षक ने रिश्वत की मांग की थी. उन्होंने 01 लाख 40 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी. वहीं इस मामले के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया.