Friday, Jun 6 2025 | Time 10:56 Hrs(IST)
  • रांची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर थार ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, 3 लोग घायल
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं में मारी बाजी, बरवाडीह की इंटर परीक्षा (कला संकाय) में 100% सफलता, 41 छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण
  • झारखंड के 7 विश्वविद्यालय को मिले नए रजिस्ट्रार, रांची यूनिवर्सिटी की कमान संभालेंगे डॉ बसंत झा आरयू, देखें पूरी लिस्ट
  • Tatkal Ticket Booking New rule: अब आपको पहले मिल सकता है तत्काल टिकट! IRCTC यूजर्स को करना पड़ेगा बस ये काम, जानें नया नियम
  • Bengaluru Stampede Update: एयरपोर्ट से गिरफ्तार हुआ RCB का मार्केटिंग हेड, भगदड़ मामले में हुई पहली गिरफ्तारी
  • अवैध पिच प्लांट में लगा भीषण, जहरीले धुएं से ग्रामीण हुए बीमार
  • पहलगाम हमले के बाद पहली बार J&K जाएंगे PM मोदी, दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज का करेंगे उद्घाटन
  • 'सर्प मित्र' मशहूर यूट्यूबर मुरलीधर हौसला को ही कोबरा ने डस लिया, अस्पताल में भर्ती
  • Jharkhand Weather Update: मौसम ने ली करवट! आज रांची समेत झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर संत मरियम स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर संत मरियम स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • भरनो: अमलीया और डहूटोली गांव में जंगली हाथी ने मचाया तांडव, तीन घर क्षतिग्रस्त, ग्रामीणों ने लगाई वन विभाग से मदद की गुहार
झारखंड » सिमडेगा


हौसलों की उड़ान ने अनीता देवी को बनाया सफल उद्यमी

हौसलों की उड़ान ने अनीता देवी को बनाया सफल उद्यमी
न्यूज़11 भारत

सिमडेगा/डेस्कः-  कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है. पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है. यही हौसला आज सिमडेगा के लचड़ागढ़ निवासी अनीता देवी को सफल उद्यमी बनाया. 

महज कुछ साल पहले तक आर्थिक अभाव के कारण परेशान रहने वाली अनीता देवी वर्ष 2015 में अपने मन में अपने हालत बदलने के दृढ़ संकल्प के साथ जे एसएलपीएस के तहत  मां शक्ति स्वयं सहायता समूह से जुड़ी. स्वयं सहायता समूह में शामिल होने के बाद अनीता देवी ने नियमित बचत और समूह बैठकों में भाग लेना शुरू किया. जिससे अनीता देवी के आत्मविश्वास बढ़ने लगा और इनके हौसलों को बल मिलने लगा. समूह की मदद से इनको आर्थिक जरूरतों के लिए छोटे-छोटे ऋण मिलने लगे. इसके बाद 

वर्ष 2018 में अनीता देवी को रांची, धुर्वा में गाय पालन का प्रशिक्षण मिला. इसके बाद उन्होंने ₹20,000 समूह से ऋण लेकर एक गाय खरीदी. फिर SVEP योजना से ₹75,000 प्राप्त कर तीन और गायें खरीदीं. आगे चलकर बैंक लिंकेज के माध्यम से ₹2 लाख का ऋण लेकर चार और गायें लीं. आज अनीता देवी के पास कुल 10 गायें और 5 बछड़े हैं. इनमें से 6 गायें प्रतिदिन दूध देती हैं, जिससे वे रोजाना 50 से 60 लीटर दूध बेचती हैं. कभी आर्थिक स्थिति से जूझने वाली अनीता देवी ₹50 प्रति लीटर की दर से दूध बेचकर आज अपनी मासिक आय ₹45,000 से ₹50,000 तक पहुंचा दी है.

 

आज अनीता देवी एक सफल उद्यमी के रूप में अपने  क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने लगी है. अब अनीता देवी को किसी महाजन से ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेने की जरूरत नहीं. उनके बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा दिलाई. वे अपनी बेटियों की शादी सम्मानपूर्वक किए.

अपने दोनों दोनों बेटों को भी आत्मनिर्भर बनाया.

 
अधिक खबरें
पंचायत कर महिला को गर्दन काट कर फेंका गया जंगल में, हालत गंभीर
जून 04, 2025 | 04 Jun 2025 | 12:11 PM

सिमडेगा के बांसजोर थाना क्षेत्र में पहाड़टोली जंगल से आज घायल अवस्था में एक महिला मिली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर घायल महिला को बीरमित्रपुर अस्पताल भेजा गया. बताया गया कि महिला का गर्दन किसी धारदार हथियार से काटा गया है. मामले में बांसजोर जिला परिषद सेमरॉम पॉल ने बताया कि मामला एक व्यक्ति के दो शादी से जुड़ा है.

हौसलों की उड़ान ने अनीता देवी को बनाया सफल उद्यमी
जून 02, 2025 | 02 Jun 2025 | 10:15 PM

कहते हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है. पंखों से नहीं हौसलों से उड़ान होती है. यही हौसला आज सिमडेगा के लचड़ागढ़ निवासी अनीता देवी को सफल उद्यमी बनाया.

नई शराब नीति पर कोलेबिरा विधायक का बड़ा बयान, कहा- ग्रामसभा चाहेगी तब बिकेगी शराब
जून 01, 2025 | 01 Jun 2025 | 9:54 AM

शराब नीति को लेकर कई तरह की अफवाहों का बाजार गर्म हैं. झारखंड टीएसी के सदस्य सह कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने शराब नीति को लेकर फैली अफवाहों को लेकर भाजपा को घेरते हुए शराब नीति को स्पष्ट किया हैं.

सिमडेगा पत्रकार संघ की कमिटी गठित, आशीष शास्त्री बने जिलाध्यक्ष
मई 30, 2025 | 30 May 2025 | 6:27 PM

त्रकारों के सम्मान, अधिकार और संगठन की मजबूती को लेकर आयोजित पत्रकार संघ की बैठक शुक्रवार को परिसदन भवन में सम्पन्न हुई. वरिष्ठ पत्रकार सुनील सहाय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से सिमडेगा पत्रकार संघ के कमेटी का गठन किया गया.

यात्री बस से गांजा सहित एक तस्कर हुआ गिरफ्तार
मई 29, 2025 | 29 May 2025 | 9:59 PM

सिमडेगा के बांसजोर चेकपोस्ट से एक बात फिर नशे के खिलाफ सिमडेगा पुलिस को उपलब्धि मिली है। पुलिस ने यात्री बस से लगभग 04 किलो 150 ग्राम गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।