Friday, May 9 2025 | Time 09:42 Hrs(IST)
  • लातेहार के कराटे खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में भाग लेने रांची के लिए हुए रवाना
  • 'हम युद्ध के बीच में नहीं पड़ेंगे, यह हमारा काम नहीं'- बोले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
  • हवाई यात्रियों के लिए अलर्ट! Air India और Akasa Air की एडवाइजरी, 3 घंटे पहले पहुंचे एयरपोर्ट
  • मनोहरपुर: जहरीले सर्प दंश से दो किशोर गंभीर,सीएचसी में इलाजरत
  • भारत सरकार के आदेश पर X की बड़ी कार्रवाई, 8000 से अधिक अकाउंट किए ब्लॉक
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में लू का कहर! 10 मई से तापमान में उछाल, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
  • सिस्टिन चैपल की चिमनी से निकला सफेद धुआं, रॉबर्ट प्रेवोस्ट चुने गए नए पोप
  • जंग के मुहाने पर भारत-पाक! भारतीय नौसेना ने कराची पोर्ट को किया तबाह
झारखंड


संविधान हमें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की स्वतंत्रता देता है: संजय सेठ

संविधान हमें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की स्वतंत्रता देता है: संजय सेठ

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: संविधान दिवस के 75वें वर्ष पूरे होने पर आज सांसद कार्यालय में संविधान संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस अवसर पर देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि संविधान हमें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की स्वतंत्रता देता है. संविधान हमें लोकतांत्रिक आदर्श नागरिक अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता करने का काम करता है, परंतु आज कुछ राजनीतिक पार्टियों हाथ में डायरी लेकर चमकाते हैं जो ठीक नहीं है. हम आज संविधान के बदौलत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं. कथित, कुछ पार्टियां, संविधान की दुहाई देने वाले आज संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. अपने वोट बैंक के खातिर अपने हिसाब से संविधान को बदला, जिसका जीता-जागता उदाहरण देश में लगाए आपातकाल है, आज वह संविधान की दुहाई दे रहे हैं. 

 

आज भारत इस संविधान के ग्रंथ के माध्यम से देश आगे बढ़ रहा है संविधान हमें हमारे अधिकार और कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाए रखने और सभी नागरिकों के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है. हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है. बैजनाथ मिश्र ने कहा कि हमारा संविधान संवैधानिक मूल्यों और कर्तव्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम करता है. भारत की प्रगति, प्रगतिशीलता और समावेशी समाज बनाने की प्रतिबद्धता की याद दिलाता है. राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने और विविधता में एकता के विचार को मजबूत करता है. रांची के विधायक सीपी सिंह ने आए सभी लोगों को शपथ दिलाई. इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू, रांची के विधायक सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, कांके के पूर्व विधायक डॉ जीतू चरण राम,  मांडर के भाजपा के प्रत्याशी रहे सनी टोपो, महानगर के महामंत्री बलराम सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे.

 


 

 
अधिक खबरें
Breaking: जीएसटी घोटाले मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, विक्की भालोटिया जमशेदपुर से गिरफ्तार
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 10:04 AM

800 करोड़ के जीएसटी घोटाले मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमित अग्रवाल को जमशेदपुर से गिरफ्तार कर लिया है. जीएसटी घोटाले मामले में अमित अग्रवाल के खिलाफ कई साक्ष्य मिलने के बाद ईडी के द्वारा कार्रवाई की गई. ED ने रांची, जमशेदपुर और कोलकाता के 09 ठिकाने पर अपनी दबिश दी थी.

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 9:49 PM

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा. कहा झारखंड सरकार का श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर वीर बुद्धू भगत विश्वविद्यालय करने का फैसला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और गलत परंपरा स्थापित करता है. इस तरह के कदम संस्थानों की स्थिरता और इतिहास के प्रति सम्मान को कमजोर करते हैं. यह निर्णय न तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के सम्मान में है और न ही महान स्वतंत्रता सेनानी वीर बुद्धू भगत के योगदान को उचित सम्मान देता है.

पूर्व मंत्री बेबी देवी बनी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष, अधिसूचना जारी
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 7:42 PM

झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री बेबी देवी बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बनी हैं. इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है.

Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक समाप्त, 34 प्रस्ताव पारित
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 5:14 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक समाप्त हो गई है. मंत्रिपरिषद की बैठक में 34 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

रांची में 100 डेज काउंटडाउन टू इंटरनेशनल डेज ऑफ योगा कार्यक्रम का आयोजन
मई 08, 2025 | 08 May 2025 | 6:58 AM

08 मई 2025 को रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोराबादी, रांची के तत्वाधान में अमर शहीद नीलांबर एवं पीतांबर पार्क “ऑक्सीजन पार्क” सहित अन्य जगहों पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 का 100 दिवस काउंटडाउन कार्यक्रम के अन्तर्गत 44वां दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन दो सत्र में किया गया.