अरविंद विश्वकर्मा/न्यूज 11 भारत
सिल्ली/डेस्क: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सिल्ली -मुरी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित कर फोरलेन करने की मांग की है. इस आशय की जानकारी भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति से दी है. संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से कहा है कि सिल्ली क्षेत्र का विकास बहुत तेजी हो रहा है सिल्ली से प्रतिदिन हजारों छात्र, मजदूर और रांची आते हैं. रांची से मुरी की दूरी लगभग 65 किमी है रांची आने में डेढ़ घंटे से अधिक समय लग जाता है.इधर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने भी रांची - मुरी सड़क का अध्ययन कर जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित कर गति शक्ति योजना से फोरलेन किए जाने का आश्वासन दिया है.
यह भी पढ़ें: ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले यूट्यूबर मंदीप यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार