न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: जदयू में फिर एक बार शामिल होने के बाद आज राजा पीटर रांची आए. रांची पहुंचते ही उनका रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. रांची पहुंचते ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्रिया कर आप लोग पारा शिक्षकों के साथ धोखा ना करे. वहीं चुनाव लड़ने वाले बात पर अपनी राय व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी जहां से कहेंगी मैं वहां से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, राजा पीटर के राजनीतिक जीवन का सबसे अहम मोड तब आया था जब 2009 के विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने झारखंड के सबसे कद्दावर नेता शिबू सोरेन को मात दी थी.
राजा पीटर का परिचय
तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेताओं में से एक माने जाने वाले राजा पीटर (Raja Peter) का पूरा नाम गोपाल कृष्ण पातर है. जमशेदपुर में जन्मे राजा पीटर (46) ने साल 2001 में तमाड़ की धरती पर अपना कदम रखा. वह तमाड़ के ग्राम बौतिया, बरलंगा टोला, कामारापा के निवासी हैं. उनके पिता खतरा मोहन पातर टाटा स्टील में कार्यरत थे. राजा पीटर ने भी टाटा स्टील में कई वर्षों तक नौकरी की. फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले पीटर ने 2009 के विधानसभा उप चुनाव में शिबू सोरेन को 9000 के करीब वोटों से मात दी थी और झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद भी हासिल कर लिया था.