Thursday, Jun 19 2025 | Time 09:35 Hrs(IST)
  • Air India का बड़ा ऐलान! इंटरनेशनल उड़ानों में 15% कटौती करने का लिया फैसला
  • By-Election 2025: लुधियाना वेस्ट समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
  • 20 जून को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
  • रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, चार विमान रद्द
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान का तांडव, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रांची में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
झारखंड


रांची के इन ग्रामीण इलाकों में महंगी होगी जमीन, जानिए क्या है नया सरकारी रेट

रांची के इन ग्रामीण इलाकों में महंगी होगी जमीन, जानिए क्या है नया सरकारी रेट

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्कः 1 अगस्त से रांची के ग्रामीण इलाकों में जमीन और मकान की रजिस्ट्री महंगी हो जाएगी. इसको लेकर संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लग गई है. जिले के ग्रामीण इलाकों में जमीन की रजिस्ट्री शुल्क को अधिकतम 10 फीसदी तक बढ़ाया गया है. निबंधक शुल्क में बढ़ोतरी होने से सीधा असर बुंडू नगर पंचायत और आरआरडीए क्षेत्राधिकार एवं सेंसस टाउन के इलाकों की भूमि के मूल्य एवं रजिस्ट्री फीस पर पड़ सकता है. वहीं, कांके, नगड़ी, ओरमांझी, रातू और नामकुम इलाके में जमीन की कीमतों में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है. 

 

बता दें कि भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग के निर्देश पर हर साल निबंधन शुल्क में वृद्धि का पुनरीक्षण किया जाता है. सरकारी नियमों के अनुसार शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में हर दो साल में जमीन और मकान की कीमतों में वृद्धि की जाती है. इसका सीधा असर जमीन की रजिस्ट्री में लगने वाले कोर्ट और स्टाम्प फीस पर पड़ता है. अंतिम बार साल 2022 में ग्रामीण इलाकों की भूमि, मकान और फ्लैट की कीमतों में 10% की वृद्धि की गई थी. 

 

इन इलाकों में बढ़ा सबसे ज्यादा सरकारी रेट 

 

एरिया         आवासीय दर      व्यवसायिक दर 

बोड़ेया              549622        988807

एदलहातु         440124           440124

नगड़ी             278030            500191

सिमलिया         402348          723845

पिर्रा                508972          915675

कमड़े             328876            591667

टेंडर               274062           493055

हुटुप               234912           422619

लालगुटवा        320734            577019

 


 

 
अधिक खबरें
रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, चार विमान रद्द
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:57 AM

झारखंड में जारी मूसलाधार बारिश और खराब मौसम ने अब हवाई यातायात पर भी सीधा असर डालना शुरू कर दिया हैं. बुधवार को रांची एयरपोर्ट से जुड़ी कई फ्लाइट्स या तो रद्द कर दी गई या फिर देरी से आई और उड़ी. इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान का तांडव, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रांची में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:33 AM

झारखंड में मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया हैं. बीते 24 घंटे से राजधानी रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही हैं. हालात ऐसे हो गए है कि सड़कों पर पानी भर गया है, लोग घरों में कैद है और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया हैं.

अगले दो तीन घंटों में झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ-साथ होगी तेज बारिश
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 9:56 PM

पूरे झारखंड में मानसून का गहरा असर दिखने लगा है, अगले कुछ घंटों में पाकुड़, देवघर, चतरा, साहिबगंज, गिरीडिह गढ़वा गोड्डा, खुंटी, कोडरमा, लातेहार,

ACB को मिली बड़ी कामयाबी,  नावाबाजार अंचल अधिकारी शैलेश कुमार 30 हज़ार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:53 PM

पलामू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. नावाबाजार के अंचल अधिकारी (CO) शैलेश कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. शैलेश कुमार पर मोटेशन (दाखिल-खारिज) के नाम पर घूस मांगने का आरोप था.

ओखरगाड़ा को प्रखण्ड बनाए जाने की मांग हुई तेज, गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:41 PM

गढ़वा जिले के मेराल प्रखण्ड से अलग कर ओखरगाड़ा को नया प्रखण्ड बनाए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. जिसे लेकर बुधवार को गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया गया. साथ ही उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. इस बार ओखरगाड़ा प्रखण्ड नव निर्माण संघर्ष समिति ने मुखर आवाज उठाते हुए झारखंड