न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- पूरे झारखंड में मानसून का गहरा असर दिखने लगा है, अगले कुछ घंटों में पाकुड़, देवघर, चतरा, साहिबगंज, गिरीडिह गढ़वा गोड्डा, खुंटी, कोडरमा, लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, पलामू, रांची, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम इलाकों मे मेघ गर्जन के साथ साथ अगले दो तीन घंटे में वज्रपात के साथ साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.