Thursday, Jun 19 2025 | Time 09:19 Hrs(IST)
  • By-Election 2025: लुधियाना वेस्ट समेत 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी
  • 20 जून को झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
  • रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, चार विमान रद्द
  • Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान का तांडव, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रांची में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
झारखंड


‘पहला कदम दिव्यांग स्कूल’ के बच्चों के साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया संवाद

‘पहला कदम दिव्यांग स्कूल’ के बच्चों के साथ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया संवाद
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज धनबाद स्थित ‘पहला कदम दिव्यांग स्कूल’ के बच्चों एवं विद्यालय परिवार से जुड़े सदस्यों से राज भवन में संवाद करते हुए कहा कि वे इस विद्यालय का भ्रमण एवं अवलोकन कर चुके हैं. राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिव्यांगजन के सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है. प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें ‘दिव्यांग’ संबोधित किया गया, जो दिव्यांगजनों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रकट करता है. उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे दिव्यांगजनों के उत्थान में सक्रिय भूमिका निभाएँ और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में सहयोग करें.

 


विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह संस्थान मात्र दो बच्चों के साथ प्रारंभ हुआ था और आज यह दिव्यांग बच्चों को विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहा है. विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं. इस अवसर पर बच्चों ने झारखंड के लोकगीत पर नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा. राज्यपाल ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं. 

 


 
अधिक खबरें
रांची एयरपोर्ट पर हवाई यातायात अस्त-व्यस्त, चार विमान रद्द
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:57 AM

झारखंड में जारी मूसलाधार बारिश और खराब मौसम ने अब हवाई यातायात पर भी सीधा असर डालना शुरू कर दिया हैं. बुधवार को रांची एयरपोर्ट से जुड़ी कई फ्लाइट्स या तो रद्द कर दी गई या फिर देरी से आई और उड़ी. इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आंधी-तूफान का तांडव, 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी, रांची में सभी स्कूल-कॉलेज बंद
जून 19, 2025 | 19 Jun 2025 | 7:33 AM

झारखंड में मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया हैं. बीते 24 घंटे से राजधानी रांची समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश हो रही हैं. हालात ऐसे हो गए है कि सड़कों पर पानी भर गया है, लोग घरों में कैद है और जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया हैं.

अगले दो तीन घंटों में झारखंड के इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ-साथ होगी तेज बारिश
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 9:56 PM

पूरे झारखंड में मानसून का गहरा असर दिखने लगा है, अगले कुछ घंटों में पाकुड़, देवघर, चतरा, साहिबगंज, गिरीडिह गढ़वा गोड्डा, खुंटी, कोडरमा, लातेहार,

ACB को मिली बड़ी कामयाबी,  नावाबाजार अंचल अधिकारी शैलेश कुमार 30 हज़ार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:53 PM

पलामू में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. नावाबाजार के अंचल अधिकारी (CO) शैलेश कुमार को ₹30,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. शैलेश कुमार पर मोटेशन (दाखिल-खारिज) के नाम पर घूस मांगने का आरोप था.

ओखरगाड़ा को प्रखण्ड बनाए जाने की मांग हुई तेज, गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन
जून 18, 2025 | 18 Jun 2025 | 8:41 PM

गढ़वा जिले के मेराल प्रखण्ड से अलग कर ओखरगाड़ा को नया प्रखण्ड बनाए जाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. जिसे लेकर बुधवार को गढ़वा समाहरणालय के पास एक दिवसीय धरणा प्रदर्शन किया गया. साथ ही उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा गया. इस बार ओखरगाड़ा प्रखण्ड नव निर्माण संघर्ष समिति ने मुखर आवाज उठाते हुए झारखंड