Thursday, February 12, 2026

महाशिवरात्रि पर परफेक्ट लुक के लिए साड़ी के डिजाइन और कलर

Editor Name: News11 Bharat

महाशिवरात्रि पर अगर फेस्टिवल परफेक्ट लुक पाना है तो यहां दिए गए साड़ी के कलर्स में से किसी एक रंग की साड़ी आप इस दिन के लिए अपनी वार्डरोब में शामिल कर सकती है.

श्रद्धा कपूर ने सी-ग्रीन (हल्का फिरोज़ी) कलर की साटन/सिल्क फिनिश साड़ी कैरी की है, जो बेहद लाइट वेट और फ्लोई लग रही है. साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज उनके लुक को मॉडर्न और स्टाइलिश टच दे रहा है.

कृति सनोन ने गहरे हरे (एमराल्ड ग्रीन) रंग की खूबसूरत साड़ी कैरी की है, जिस पर सुनहरे धागों से बारीक एम्ब्रॉयडरी और चौड़ा बॉर्डर वर्क किया गया है. साड़ी का रिच फैब्रिक और गोल्डन डिटेलिंग इसे शाही और आकर्षक लुक दे रही है.

साई पल्लवी ने रेड और ब्लैक कॉम्बिनेशन की खूबसूरत सिल्क साड़ी कैरी की है, जिस पर गोल्डन बॉर्डर और पारंपरिक डिजाइन का बारीक वर्क किया गया है. साड़ी का रिच फैब्रिक और क्लासिक पैटर्न इसे बेहद आकर्षक और ग्रेसफुल लुक दे रहा है.

जाह्नवी कपूर ने पेस्टल पिंक शेड की शिमरी ऑर्गेंजा साड़ी कैरी की है, जो बेहद लाइट वेट और फ्लोई नजर आ रही है. साड़ी के साथ गोल्डन हेवी एम्ब्रॉयडरी वाला स्लीवलेस ब्लाउज उनके लुक को रॉयल और एलिगेंट टच दे रहा है.