Thursday, February 05, 2026

घर के कामों में इस तरह से करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल

Editor Name: News11 Bharat

दांत साफ करने के लिए तो टूथपेस्ट का यूज किया ही जाता है. इसके अलावा आप इससे घर की कई और चीजें भी साफ कर सकते है.

दीवार पर क्रेऑन और मार्कर के निशान है तो पहले गीले कपड़े से इसे पोछें फिर इस पर पेस्ट लगा दें और दोबारा से इसे गीले कपड़े से साफ करें. इस तरह से निशान आसानी से हट जाते ह.

घर में अगर कॉपर के बर्तन है तो उनको क्लीन करने के लिए आप टूथपेस्ट यूज कर सकते है. इसमें थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बनाएं फिर बर्तनों पर ये पेस्ट लगाकर, टूथब्रश से ही क्लीन करें.

शॉवर डोर पर अक्सर निशान पड़ जाते हैं या फिर फॉग जैसा जम जाता है. इसे साफ करने के लिए टूथपेस्ट का यूज करें और गीले कपड़े से क्लीन कर लें. आप देखेंगे कि शीशे पर कमाल की चमक दिखेगी.

आप टूथपेस्ट और एक मुलायम टूथब्रश की हेल्प से चांदी के बर्तन और ज्वेलरी भी क्लीन कर सकते है. इसके लिए साथ में गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.

आपके घर में अगर सफेद चीजें है तो आप उनके दाग-धब्बे हटाने के लिए भी टूथपेस्ट का यूज कर सकते है. जैसे रबर के फुटवियर, स्विच बोर्ड, सिरेमिक कप.

आप स्टेनलेस स्टील की चीजों और क्रोमियम प्लेटेड आइटम्स जैसे पानी का टैप, सिंक के किनारे आदि को टूथपेस्ट से क्लीन किया जा सकता है.