Monday, February 09, 2026

यहां पानी से ज्‍यादा सस्‍ती बीयर, यह देश इसे पीने में नम्‍बर वन

Editor Name: News11 Bharat

बीयर पीने का चलन दशकों पुराना है. दुनिया के ज्‍यादातर देशों में बीयर पी जाती है. फ‍िर चाहें दक्ष‍िण एशियाई देश हो या फ‍िर यूरोप.

दुनिया में एक देश ऐसा भी है जहां बीयर सबसे ज्‍यादा पी जाती है. उसका रिकॉर्ड आज भी बरकरार है.

चेक गणराज्‍य वो देश है जहां सबसे ज्‍यादा लोग बीयर पीते हैं. यहां हर साल प्रति व्यक्ति 140–150 लीटर बीयर पी जाता है.

चेक गणराज्‍य में इतनी बीयर पिए जाने के पीछे भी कई कारण हैं. बीयर यहां की संस्‍कृति का हिस्‍सा है और लाइफस्‍टाइल में शामिल है.

चेक गणराज्‍य में बीयर पानी से सस्‍ती मिलती है. सस्‍ती दरों में उपलब्‍ध होने के कारण यहां के लोग बीयर बहुत पीते हैं.

चेक रिपब्लिक में हजारों ब्रुअरीज हैं. ज़्यादातर बीयर देश के अंदर ही बनती है. इंपोर्ट, ट्रांसपोर्ट और टैक्स का खर्च भी यहां कम है.

चेक रिपब्लिक में कच्चा माल आसानी से उपलब्ध है. हॉप्स, जौ यहां बड़े पैमाने पर पैदा होते हैं. नतीजा बीयर बनाने में लागत कम आती है, इसलिए यह सस्‍ती है.