चंदवा में ओएएसपीएल पर वादाखिलाफी का आरोप, रोजगार व समझौता लागू करने की मांग को ल...

चंदवा में ओएएसपीएल पर वादाखिलाफी का आरोप, रोजगार व समझौता लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

चंदवा में ओएएसपीएल पर वादाखिलाफी का आरोप रोजगार व समझौता लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 
चंदवा/डेस्क:
चकला-बाना स्थित अभिजीत पावर प्लांट का संचालन संभाल रही ओएएसपीएल कंपनी के खिलाफ सोमवार को प्रभावित ग्रामीणों, विस्थापित रैयतों एवं मेनपावर कर्मियों ने मोर्चा खोल दिया. कंपनी पर लिखित एकरारनामे का पालन नहीं करने और रोजगार संबंधी वादों से मुकरने का आरोप लगाते हुए आंदोलनकारियों ने प्लांट के मुख्य प्रवेश द्वार पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी.

धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में प्रभावित ग्रामीण, विस्थापित परिवारों के सदस्य और मेनपावर कर्मी शामिल हुए. आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्लांट स्थापना के दौरान स्थानीय रैयतों एवं युवाओं को रोजगार देने समेत विभिन्न मांगों पर कंपनी द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उन वादों को पूरा नहीं किया गया है.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और कई बार कंपनी प्रबंधन के समक्ष उठाए जाने के बावजूद कोई ठोस पहल नहीं की गई. इससे प्रभावित परिवारों में असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है.

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक कंपनी के वरीय अधिकारी वार्ता के लिए धरनास्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस निर्णय नहीं लेते, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी.

इधर, आंदोलन की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और आंदोलनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी थी.

हड़ताल के कारण प्लांट के मुख्य गेट पर गतिविधियां प्रभावित रहीं. स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है तथा वार्ता के माध्यम से समाधान निकालने की कोशिश जारी है.

संबंधित सामग्री

टीबी मुक्त जिला बनाने के दावों के बीच 12 वर्षीय रागिनी की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

झारखंड

टीबी मुक्त जिला बनाने के दावों के बीच 12 वर्षीय रागिनी की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

नौडीहा के कमलपुर में विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

झारखंड

नौडीहा के कमलपुर में विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

चंदवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

झारखंड

चंदवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात 

झारखंड

NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात 

गढ़वा जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल

झारखंड

गढ़वा जिले में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त पहल

15से 26 जून तक चलेगा व्यापक जन-जागरूकता अभियान, तीन जागरूकता रथों को डीसी,एसपी ने दिखाई गई हरी झंडी