न्यूज11भारत
पलामू/डेस्क: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा के कमलपुर गांव में आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे के सीने मंे कुल्हाड़ी से वार कर दिया. युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया. थाना प्रभारी उतम कुमार राय ने सोमवार शाम 7 बजे घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आवेदन मिला है. जांच की जा रही है. चाचा फरार है.
जख्मी युवक की पहचान कमलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय उदय राम के रूप में हुई है. जबकि हमला करने वाला चाचा नंदु भुइयां है. ग्रामीणों के अनुसार चाचा के घर अक्सर विवाद होते रहता था. रात में भी विवाद हुआ था एवं उदय समझाने गया था. इसी को लेकर कहा सुनी हुई एवं अचानक चाचा ने टांगी से भतीजे पर हमला किया. आनन फानन में युवक को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराय गया, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.