न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज रांची जिले के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध मां देवड़ी मंदिर जाएंगे. यहां वह विधि-विधान के साथ माता का दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे और राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनता के कल्याण की कामना करेंगे. मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. देवड़ी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं की निगरानी में जुटे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के बाद AN-32 विमान में लगी आग