राजगंज में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर हुआ मंथन

राजगंज में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, विकसित भारत-2047 के संकल्प पर हुआ मंथन

राजगंज में भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न विकसित भारत-2047 के संकल्प पर हुआ मंथन

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत 
राजगंज/डेस्क:
भाजपा टुंडी विधानसभा क्षेत्र के राजगंज एवं तेतुलमारी मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठक सोमवार को दलूडीह स्थित बिटिया मैरेज हॉल में आयोजित की गई. बैठक में मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री Narendra Modi के आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत-2047 के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने को लेकर संगठनात्मक रणनीति एवं कार्ययोजना पर चर्चा करना रहा.

बैठक की अध्यक्षता राजगंज मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो एवं तेतुलमारी मंडल के महामंत्री संजीत सिंह ने संयुक्त रूप से की. कार्यक्रम के प्रभारी राम प्रसाद महतो तथा धनबाद ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष गीता बेसरा मौजूद रहीं. बैठक का संचालन मंडल महामंत्री गौतम कुमार साव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन संजीत सिंह ने किया.

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महादेव दुबे, धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार, जिला महामंत्री विकास कुमार महतो तथा किसान मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सुरेश महतो उपस्थित रहे. वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की.

इस अवसर पर जिले के पूर्व मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी, रंजीत सिंह, अजय राम, सूरज सोनी, संजय मोहरी, दीपक पंडित, अमरेश सिंह, मधुसूदन मंडल, नरेश मंडल, सुबोध शर्मा, सुनील साव, डब्लू सिंह, लखी रजवार, नेपाल महतो, सपन पंडित, गणेश रवानी, हजारी साव, शांति देवी, तेजीय देवी, मंजू सिंह, होलिका देवी, गीता देवी, मनोज महतो, सुरेश किस्कू, आर.के. चौधरी, बेवी देवी, सुबोध गोराई सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

टीबी मुक्त जिला बनाने के दावों के बीच 12 वर्षीय रागिनी की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

झारखंड

टीबी मुक्त जिला बनाने के दावों के बीच 12 वर्षीय रागिनी की मौत, सदर अस्पताल पर लापरवाही के आरोप

नौडीहा के कमलपुर में विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

झारखंड

नौडीहा के कमलपुर में विवाद सुलझाने गए भतीजे के सीने पर चाचा ने कुल्हाड़ी से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

चंदवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

झारखंड

चंदवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

चंदवा में ओएएसपीएल पर वादाखिलाफी का आरोप, रोजगार व समझौता लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

झारखंड

चंदवा में ओएएसपीएल पर वादाखिलाफी का आरोप, रोजगार व समझौता लागू करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात 

झारखंड

NDA समर्थित प्रत्याशी परिमल नथवानी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की मुलाकात